)
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 डिले हो चुकी है. अब ये फ्लाइट कल यानी 18 अक्टूबर को उड़ान भरेगी. एक पक्षी के टकराने के चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है. शनिवार शाम समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें प्लेन के नोज (आगे के हिस्से) पर गहरा डेंट दिखाई दे रहा था. फिर 3 घंटे बाद अपडेट आया कि अब ये फ्लाइट अगले दिन रवाना होगी.
'बर्ड स्ट्राइक' की घटना के बाद तकनीकी टीम जांट में जुटी रही इसलिए उड़ान में देरी हुई. इस मामले में एमिरेट्स ने पूरी घटना की तस्वीर साफ की है. समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि पक्षी उस वक्त फ्लाइट से टकराया था, जब वो दुबई से दिल्ली आ रही थी. लैंडिंग के वक्त यह घटना हुई थी. यही वजह रही कि जब फ्लाइट तय वक्त पर रिटर्न उड़ान नहीं भर सकी.
#WATCH | An Emirates flight EK 517, scheduled to depart from Delhi for Dubai at 16:25, has been delayed following a bird strike. Further details awaited (Visuals from Delhi airport) https://t.co/7FVuXaJ9f3
— ANI (@ANI) October 17, 2026
अब यह फ्लाइट 18 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे दिल्ली से रवाना होगी. एमिरेट्स ने बताया कि परेशान यात्रियों के लिए होटल में रुकने का इंतजाम किया जा रहा है. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है और साफ किया कि यात्रियों व क्रू की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
Emirates flight EK517 from Dubai to Delhi on 17 October encountered a bird strike on arrival. As a result, the return flight EK517 from Delhi to Dubai will be delayed while the aircraft undergoes necessary repairs. Hotel accommodation is being arranged for affected passengers. The flight is now expected to depart at 07:00 Delhi local time on 18 October. Emirates apologises for any inconvenience caused. The safety of our passengers and crew is of the utmost importance and will not be compromised: Emirates
— ANI (@ANI) October 17, 2026
अब जिस बर्ड स्ट्राइक का जिक्र हो रहा है वो आखिर होती क्या है? इसका सीधा सा मतलब है उड़ते हुए प्लेन से पक्षी का टकरा जाना. ऐसा तब होता है, जब प्लेन टेकऑफ कर रहा हो, लैंडिंग की तैयारी में हो या आसमान में उड़ान भर रहा हो.
कई दफा पक्षी प्लेन के सामने वाले कांच (विंडशील्ड) से टकराते हैं और सीधे इंजन के अंदर भी चले जाते हैं. ऐसा होने से इंजन बंद या कमजोर हो सकता है. इसी वजह से पायलट को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ जाती है. जब पक्षी झुंड में आते हैं तब यह खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.