SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दूसरे निकाह का किया विरोध तो भड़क गया बाप, चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर घोंट दिया 20 वर्षीय बेटी का गला; फिर ऐसे खुला राज

Mumbai Wadala Pisonous Biryani News: मुंबई में एक कलयुगी बाप ने ऐसी हरकत की है, जिसे जानकर हर कोई दंग है. उसने दूसरे निकाह की सनक का विरोध करने पर अपनी 20 वर्षीय बेटी को पहले जहर मिली चिकन बिरयानी खिलाई. इसके बाद उसका गला घोंटकर मार डाला.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 09, 2026, 05:30 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 05:33 PM IST
Join

Mumbai Wadala Poisonous Biryani Daughter Death News: महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपनी दूसरी शादी की इच्छा का विरोध करने पर अपनी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. उसने पहले चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर बेटी को खिलाया. इसके बाद जब बेटी बेसुध हो गई तो उसने गला घोंटकर उसे मार डाला. आरोपी ने सब कुछ प्लान के हिसाब से किया था. लेकिन जब डॉक्टरों ने गले पर निशान देखे तो उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया और इस तरह पूरा भेद सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

बाप के दूसरे निकाह का विरोध कर रही थी बेटियां

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वडाला इलाके में शरीफ रजा हुसैन खान अपनी पत्नी और दो बेटियों रिफत (20 वर्ष) और नुसरत (16 वर्ष) के साथ रहता था. वह बढ़ई का काम करता था. पिछले साल नवंबर 2025 में कैंसर से उसकी बीवी की मौत हो गई. इसके बाद से वह दूसरा निकाह करना चाहता था. लेकिन दोनों बेटियां इसके लिए राजी नहीं थी और विरोध करती थी. खासकर बड़ी बेटी रिफत इस मामले में ज्यादा मुखर थी. वह अपने घर में सौतेली मां को नहीं आने देना चाहती थी.

बेटियों को खिला दी जहर वाली बिरयानी

इसके बाद शरीफ रजा हुसैन खान ने अपनी दोनों बेटियों को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया. वह 2 अक्तूबर को घर में चिकन बिरयानी लेकर आया. इसके बाद उसने बिरयानी में जहर मिला दिया. उसे खाने के बाद दोनों बहनें छत पर सोने के लिए चली गईं. लेकिन ज्यादा गर्मी की वजह से छोटी बेटी नुसरत पास में रहने वाली अपनी बुआ गौसिया के यहां सोने चली गई.

बेसुध होने पर घोंट दिया बड़ी बेटी का गला

रात में जहर के असर से छत पर सो रही रिफत बेसुध हो गई. यह देखकर शरीफ रजा ने गला घोंटकर उसी हत्या कर दी. इसके बाद वारदात को छिपाने के लिए उसने उसे 'फूड पॉइजनिंग' का रूप देने की कोशिश की, जिससे किसी को उस पर शक न हो. योजना के तहत, अगले दिन वह सुबह करीब 5 बजे अपनी बहन गौसिया के घर पहुंचा और कहा कि आज रिफत उठ नहीं रही है और कोई भी हरकत नहीं कर रही है.

गले पर निशान देखकर डॉक्टरों को हुआ शक

इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन तभी डॉक्टरों को मृत रिफत के गले पर निशान दिखाई दिए. शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने आरोपी बाप को किया अरेस्ट

पोस्टमार्टम में बिरयानी में जहर दिए जाने और गला घोंटकर मारे जाने की पुष्टि हो गई. इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी बाप शरीफ रजा हुसैन खान को हिरासत में ले लिया. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने कहा कि दोनों बेटियां उसका दूसरा निकाह नहीं होने दे रही थी. इसलिए वह उन्हें अपने रास्ते से हटाना चाहता था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES