SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Cyclone Akwan: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का काउंटडाउन, कभी भी आंध्र प्रदेश की ओर मुड़ सकता है 'अकवान'; अगले 48 घंटे भारी

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहा अवदाब कभी भी भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेन्नई समेत कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. मछुआरों को भी इस वक्त समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 16, 2026, 11:32 IST | Updated: Nov 16, 2026, 11:55 IST
Join

Cyclone Akwan: मौसम में ठंड आने के साथ ही पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब भी बन रहा है. इसके कभी भी भीषण चक्रवात का रूप लेने की संभावना है. यह मंगलवार ( 17 नवंबर 2026) को भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसको देखते हुए चेन्नई मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.                                                                                                                                                                       
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 2 दिनों में यह सिस्टम और मजबूत हो जाएगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट की तरफ जाएगा. पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.

इन इलाकों में जमकर बारिश

इन वेदर सिस्टम के असर से सोमवार ( 16 नवंबर 2026) को उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु में 1-2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मंगलवार ( 17 नवंबर 2026) से बारिश के तेज होने का अनुमान है. 

चेन्नई, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इन तीनों जिलों में 18-19 नवंबर को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, इसलिए बुधवार और गुरुवार का समय सबसे ज्यादा चिंताजनक रहने वाला है.

मछुआरों के लिए सख्त चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार (19 नवंबर 2206)  को भी कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है. भारी बारिश की यह चेतावनी अब चेन्नई और उसके आस-पास के जिलों से आगे बढ़कर उत्तरी तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों तक भी लागू होती है. 

पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार ( 16 नवंबर 2026) को उत्तरी तट पर कहीं-कहीं मध्यम बारिश होगी और मंगलवार से बारिश और तेज हो जाएगी. मंगलवार ( 17 नवंबर 2026) के लिए भारी बारिश और उसके बाद के 2 दिनों के लिए बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान में चेन्नई, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू शामिल हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है, क्योंकि हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

आंध्र प्रदेश में होगा लैंडफॉल?

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे उत्तरी तमिलनाडु तट, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के इलाकों में समुद्र में न जाएं. यह समुद्री चेतावनी उन क्षेत्रों के लिए है, जहां बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के विकसित होने के कारण तेज हवाएं चलने की संभावना है. यह चेतावनी तटीय और उससे सटे जिलों के लिए जारी किए गए बारिश के अलर्ट के साथ ही दी गई है. हालांकि, चक्रवात के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने का अनुमान है, लेकिन पूर्वानुमान यह भी बताता है कि इस दौरान उत्तरी तमिलनाडु में भी बारिश होगी. चेन्नई और आसपास के जिलों में लगातार 2 दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ( इनपुट- IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES