SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस मां ने देश को दिया पीएम, उनकी याद में बन रहा पावन धाम; दक्षिण के इस शहर में शुरू हुआ 'हीराबेन मोदी मंदिर' का निर्माण

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का देहांत 2022 में 99 साल की उम्र में हुआ था. उनके निधन के 4 साल बाद अब आंध्र प्रदेश में उनके नाम का भव्य मंदिर बन रहा है. मजे की बात ये है कि इस मंदिर के निर्माण में वहां की सभी पार्टियां शामिल हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 17, 2026, 20:54 IST | Updated: Nov 17, 2026, 21:02 IST
Image Credit: पीएम मोदी की मां की याद में बनने वाले मंदिर का भूमि पूजन किया गया
Join

पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका 30 दिसंबर 2022 को 99 वर्ष की आयु में निधन हुआ था. अब उनकी स्मृति में आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में एक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. येम्मिगानूर मंडल के गुडीकल गांव में बनाए जा रहे इस मंदिर का निर्माण 'माता श्री मंदिरम चैरिटेबल सोसायटी' करवा रही है. अडोनी सीट से बीजेपी विधायक पी.वी. पार्थसारथी ने इस मंदिर की आधारशिला रखते हुए इसे समाज के लिए सम्मानीय पहल पहल बताया.

मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए सभी नेता

दिलचस्प बात ये रही कि दलीय राजनीति छोड़कर बीजेपी, जनसेना पार्टी और YSRCP के नेता इस मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके साथ ही गांव के बड़े-बुजुर्ग और आम लोग भी इस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे हुए थे.

'माता श्री मंदिरम चैरिटेबल सोसायटी' के अध्यक्ष एन. शिवकुमार ने बताया कि सोसायटी सबसे पहले परिसर में एक गौशाला का निर्माण करेगी. इसके बाद मंदिर का निर्माण होगा. उस मंदिर में हीराबेन मोदी को समर्पित प्रतिमा के अलावा भगवान शिव, भगवान राम, भगवान गणेश और दक्षिणामूर्ति के मंदिर भी होंगे. इसके बनाए जाएंगे. मंदिर में एक अनाथालय का निर्माण भी किया जाएगा, जहां पर बेघर बच्चों को रहने का मौका मिलेगा.

मंदिर में लगेगी हीराबेन की संगमरमर की मूर्ति

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में हीराबेन मोदी की संगमरमर की मूर्ति लगाई जाएगी. इसकी अनुमानित लागत करीब 3 लाख रुपये होगी. यह मूर्ति मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा होने के बाद स्थापित की जाएगी. एन. शिवकुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण का सारा कार्य लोगों की ओर से दिए जा रहे दान से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 'क्वाड सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद समाधान', मनीला में PM मोदी ने बताया भारत का रुख, वैश्विक मंच पर फिर छाई कूटनीति 

उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण का मकसद हीराबेन मोदी की विरासत को सम्मानित करने के साथ-साथ आध्यात्मिक भक्ति को सामुदायिक कल्याण पहलों के साथ जोड़ना है.  एन. शिवकुमार ने उम्मीद जताई कि मंदिर के  निर्माण का पहला चरण अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा.

मातृत्व शक्ति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि - एमएलए पार्थसारथी

सोसायटी की पहल की सराहना करते हुए विधायक पार्थसारथी ने इसे मातृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया. उन्होंने कहा कि हीराबेन मोदी ने देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाले नेता का पालन-पोषण किया. ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी कहा कि हीरा बा ने नरेंद्र मोदी जैसे नेता को देश को समर्पित किया. ऐसे में वे समाज की सामूहिक स्मृति में एक स्थायी स्थान की हकदार हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES