SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शरद पवार को 'गद्दार' बताया, पीठ में छुरा घोंपने का आरोप; अब पैरों में सिर रखकर माफी मांगने को तैयार कांग्रेस नेता

परिसीमन बिल पर शरद पवार के रुख से नाराज कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अपने पुराने बयान पर माफी मांगने की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि पवार समर्थन वापस लें तो वह उनके पैरों में सिर रखकर माफी मांगेंगे और राजनीति भी छोड़ देंगे.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 29, 2026, 15:46 IST | Updated: Nov 29, 2026, 15:53 IST
Image Credit: विजय वडेट्टीवार और शरद पवार
Join

परिसीमन बिल की चर्चाओं के बीच एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सरकार और विपक्ष अलग-अलग पार्टियों को अपनी तरफ करने में जुट चुके हैं. इसी बीच में खबरें आईं कि शरद पवार की एनसीपी INDIA गठबंधन का साथ छोड़कर सरकार के पक्ष में इस बिल का समर्थन करेगी. इसी को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता ने शरद पवार को गद्दार कहने वाले नेता विजय वडेट्टीवार ने अब कहा है कि अगर वो बिल का समर्थन नहीं करते हैं, तो मैं उनके पैरों में अपना सिर रखकर माफी मांगूंगा. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पवार कहेंगे तो वह राजनीति भी छोड़ने को तैयार हो जाएंगे.

6 बार के विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा,'अगर पवार सर डिलिमिटेशन बिल का सपोर्ट नहीं करते हैं, तो मैं उनके पैरों पर सिर रखकर माफी मांगूंगा.' उन्होंने यह भी कहा कि उनका पिछला बयान किसी को दुख पहुंचाने के लिए नहीं था. वडेट्टीवार ने कहा,'पवार सर की सेक्युलर सोच की छवि हमेशा हमारे दिलों में रहेगी. अगर पवार सर बिल से अपना सपोर्ट वापस ले लेते हैं, तो मैं कुछ भी करने को तैयार हूं. अगर वे मुझसे ऐसा करने को कहेंगे तो मैं पॉलिटिक्स भी छोड़ दूंगा.'

शरद पवार की कोई विचारधारा नहीं?

इससे पहले शनिवार को वडेट्टीवार ने कहा था,'उन्होंने हमेशा लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है और फायदा उठाया है. उन्होंने फिर से ऐसा किया है. यह पार्टी सत्ता के बिना नहीं रह सकती, इससे साबित होता है कि उनकी कोई विचारधारा नहीं है.' कांग्रेस नेता ने कहा था,'वह बिन पानी की मछली की तरह हो गए हैं. उनके पास कोई असली आइडियोलॉजी नहीं है. हमने पवार को राज्यसभा भेजा, लेकिन जब डेमोक्रेसी को खत्म करने वालों का इतिहास लिखा जाएगा, तो उनका नाम जरूर उस लिस्ट में होगा. पवार की पार्टी ने जो किया है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है.'

यह भी पढ़ें: 'पिक्चर अभी बाकी है ब्रो', परिसीमन बिल पर कांग्रेस नेता का Gen-Z स्टाइल पोस्ट, डीएमके का पलटवार- आपने पीठ में छुरा घोंपा

क्या परिसीमन बिल के अंदर?

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल पेश करने वाली है. इसके तहत सदन में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सीटों का बंटवारा और उनकी विधानसभाओं की संख्या 50 फीसद बढ़ाकर महिलाओं के लिए एक-तिहाई रिजर्वेशन लागू किया जाएगा और बदले हुए बंटवारे और सीमाओं को 2051 तक रोक दिया जाएगा.

संविधान (132वां संशोधन) बिल 2026, लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की कोशिश करता है, जिसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य होंगे. इसमें राज्य विधानसभा के आकार की सीमा को 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है. सरकार की तरफ से यह बिल अप्रैल में भी संसद के अंदर पेश किया गया था, हालांकि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में यह बिल गिर गया था. बिल के समर्थन में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े थे. जबकि बिल पास होने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी.

विपक्ष कर रहा है विरोध

विपक्ष ने कहा है कि यह बिल डेमोक्रेसी को खत्म कर देगा और BJP को अपने फायदे के लिए डिलिमिटेशन के जरिए संविधान को फिर से बनाने की ताकत देगा. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि '850' नंबर को आप लोग याद रखिएगा, यह लोकतंत्र की हत्या का नंबर है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे को नजर में रखते हुए सीटों का बंटवारा करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES