SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सांसद को कांग्रेस का इनाम? मणिपुर की दोनों चुनाव समितियों में मिली जगह

JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी ने मणिपुर की प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव अभियान समिति में शामिल किया है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 11, 2026, 08:46 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 09:19 PM IST
Image Credit: अंगोमचा बिमोल अकोइजम
Join

मणिपुर में कांग्रेस पार्टी नए सवालों के घेरे में आ गई है. आगामी चुनावों से पहले, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति में सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को शामिल किए जाने की खबर सामने आई है, जबकि उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जिससे जवाबदेही, नेतृत्व और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर पार्टी का रुख सवालों के घेरे में आ गया है. लोकसभा में इनर मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले अकोइजम, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर रह चुके हैं. वहां की छात्राओं की शिकायतों के बाद से ही वे विवादों के केंद्र में हैं.

दस्तावेज के मुताबिक, मणिपुर प्रदेश चुनाव समिति में अकोइजाम को 10वें नंबर पर रखा गया है. इस समिति की अध्यक्षता ओ. इबोबी सिंह करेंगे. वहीं, चुनाव अभियान समिति में भी अकोइजाम को छठे सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. इस समिति की अध्यक्षता थ. लोकेश्वर सिंह को सौंपी गई है.

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी इस दस्तावेज में मणिपुर के लिए पार्टी की चुनावी तैयारियों से जुड़ी समितियों का गठन दिखाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति में कुल 24 सदस्यों के नाम हैं. इनमें कई वरिष्ठ नेताओं के साथ डॉ. अकोइजाम भी शामिल हैं.

इसके अलावा चुनाव अभियान समिति में भी उन्हें जगह दी गई है. यह समिति चुनाव के दौरान प्रचार अभियान और पार्टी की रणनीति से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

यह भी पढ़ें: राहुल की US यात्रा पर सियासी तकरार, BJP के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार: सैम पित्रोदा बोले- घिसा-पिटा राजनीतिक हौवा

क्या है अकोइजाम पर आरोपों का मामला?

डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद हैं. वह JNU के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में प्रोफेसर भी रह चुके हैं. उन पर विश्वविद्यालय की करीब 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे. JNU की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के बाद 9 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था.

इसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की. अकोइजाम ने आरोपों को खारिज करते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. अकोइजाम ने यूनिवर्सिटी की बर्खास्तगी के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. 2 नवंबर को हाईकोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES