SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुलिस की पाबंदियां, हिरासत में नेता; सड़कों पर संग्राम! फिर क्यों CJP ने जारी किया प्रदर्शन का नया फरमान?

Jantar Mantar Protest: दिल्ली पुलिस ने बीते दिन CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे हजारों लोगों को हिरासत में लिया था. हालांकि, CJP ने एक बार फिर आज रविवार को 10 बजे जंतर मंतर में प्रदर्शन का ऐलान किया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 11, 2026, 07:42 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 07:46 AM IST
Join

Delhi Protest: नई दिल्ली में बीते दिन विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया था. पुलिस ने मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट में आ रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मेंबर्स अभीजित दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी लैंडिंग के दौरान डीटेन कर दिया था. अब CJP ने फिर रविवार ( 11 अक्टूबर 2026) को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है.

CJP ने पुष्टि की है कि शनिवार ( 10 अक्टूबर 2026) को लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शन होगा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विवादित मतदाता सूची संशोधन प्रक्रियाओं को रद्द करने की उनकी केंद्रीय मांग पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार 


शनिवार को दिल्ली में हाई सिक्योरिटी वाले इलाकों के आसपास बिना अनुमति के सभाओं को रोकने के लिए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू किए गए. इस दौरान प्रमुख राजनीतिक हस्तियों, सिविल सोसाइटीज के कार्यकर्ताओं और छात्र संघ के प्रतिनिधियों समेत 5,000 से ज्यादा लोगों को कई जगहों से हिरासत में लिया गया. 

गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स को डिटेंशन सेंटर्स बनाया गया था. शनिवार देर शाम तक पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 3,000 हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और उन्हें रिहा कर दिया गया था.

हिरासत में CJP के प्रमुख नेता गिरफ्तार 


CJP के प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके , सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई बड़े आयोजकों को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही हिरासत में लिया गया. प्रदर्शन के चलते शनिवार को किए गए सुरक्षा इंतजामों में मेट्रो स्टेशन के गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, रूट बदले गए और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी किए बदलाव किए गए. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की अध्यक्षता में स्पेशल बेंच याचिका पर सुनवाई करने वाली है.      

'फिर आएंगे जंतर-मंतर...'


शनिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों और CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद से  CJP के अजिंक्य शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हिरासत के बावजूद पार्टी पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा,' सरकार ने सोचा होगा कि आज हिरासत में लिए जाने के बाद हम घर लौट जाएंगे. मोदी-शाह का यह डर दिखाता है कि हमने आधी लड़ाई जीत ली है.' उन्होंने कहा कि आप जितने लोगों को हिरासत में ले, हम बिना ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिए वापस नहीं जाएंगे. उन्होंने आज सुबह 10 बजे वापस जंतर-मंतर जाने की बात कही. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES