दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध को दबोचने वाले CISF जवान अभिषेक वर्मा सम्मानित किया गया है. सीआईएसएफ के महानिदेशक (DG) प्रवीर रंजन ने जवान की मुस्तैदी की तारीफ की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है. जवान अभिषेक वर्मा ने मुस्तैदी दिखाते हुए जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध को फिल्मी स्टाइल में दबोचा था.
CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने जवान की तारीफ में कहा, अभिषेक वर्मा ने जो फुर्ती और सतर्कता दिखाई, वह वाकई काबिले-तारीफ है. जवानों की इसी मुस्तैदी और सूझबूझ के दम पर दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्री पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं.
DG/CISF Felicitates the Jawan Behind the Swift Action - A Movement Of Motivation Shri Praveer Ranjan, DG/CISF, felicitated CT/GD Abhishek Verma at Meraki Lawn, CISF FHQrs, New Delhi, for his commendable alertness, presence of mind and swift action in apprehending a suspicious person attempting to flee during security screening at Jama Masjid Metro Station, DMRC Delhi. A suspicious semi-solid substance was found concealed in the passenger’s undergarment, and he was handed over to the police for further investigation. In recognition of his exemplary act, CT/GD Abhishek Verma was awarded the DG’s Commendation and a cash reward of Rs 10000/-. CISF recognises and honours its personnel whose exemplary vigilance, dedication and prompt action uphold the highest standards of security and professionalism. #CISF #MetroSecurity #Vigilance #NationFirst #DMRC @HMOIndia @CISF_Delhimetro @PIB_India @DDNewslive
— CISF (@CISFHQrs) October 23, 2026
यह मामला 17 अक्टूबर का है. हर दिन की तरह दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग चल रही थी. तभी एक शख्स अपना बैग लेकर चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचा. जैसे ही उसका बैग एक्स-रे बैगेज स्कैनर से गुजरा तो स्क्रीन पर कुछ अजीब चीज दिखाई दी. वहां तैनात जवानों को शक हुआ तो उन्होंने यात्री से बैग खोलकर दिखाने को कहा. इसके तुरंत बाद यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की.
इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता शख्स बैग खोलने के बजाय फ्रिस्किंग बूथ से बाहर की तरफ भागने लगा. वो तेजी से एस्केलेटर की तरफ भागा, ताकि स्टेशन से बाहर निकल सके, लेकिन ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान अभिषेक वर्मा ने बिना देर करते हुए उसे लिया. वो तेज रफ्तार के साथ भागे और उसे स्टेशन के एग्जिट गेट पर दबोच लिया.
CISF’s Swift Response: Suspicious Person Apprehended While Attempting to Escape at Metro Station! Alert CISF personnel at Jama Masjid Metro Station of DMRC sprang into action when a passenger attempted to flee after a suspicious, dense object appeared on the XBIS screen during baggage screening. Demonstrating quick reflexes and effective coordination, CISF personnel immediately pursued and apprehended the fleeing passenger near the exit gate. Further examination of his belongings revealed an unidentified semi-solid substance concealed in a stitched portion of his undergarment. The passenger, who claimed to be an NRI residing in Kuala Lumpur, along with his belongings, was handed over to the police for further investigation. The swift action and alertness of CISF personnel highlight their prompt response and commitment to ensuring metro security. #CISF #MetroSecurity #Vigilance #QuickResponse @HMOIndia @PIB_India @CISF_Delhimetro
— CISF (@CISFHQrs) October 19, 2026
जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तो उसने खुद को कुआलालंपुर (मलेशिया) में रहने वाला एनआरआई बताया. उसने कहा कि वो कुछ दिन पहले ही भारत लौटा है. जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कपड़े थे. अंडरगारमेंट में सिलाई करके एक सेमी-सॉलिड (अर्ध-ठोस) पदार्थ छिपाया थखा. मौके पर यह साफ नहीं हुआ था कि वो आखिर क्या चीज थी, इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP) को जानकारी दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.