SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'इंसाफ नहीं दिखता तो पाकिस्तान चले जाएं': फारूक अब्दुल्ला के बयान पर चौतरफा विरोध, गिरफ्तारी की उठी मांग

फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी ने उनके बयान को पाकिस्तान के इशारे पर चलने वाली राजनीति बताया तो वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन ने इसे सीधे देशद्रोह बताते हुए उन्हें पाकिस्तान भेजने तक की मांग कर डाली है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 24, 2026, 08:39 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 08:45 PM IST
Image Credit: विवादित बयान को लेकर फारूक अब्दुल्ला की हर तरफ आलोचना...
Join

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला अपने विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिर चुके हैं. 24 अक्टूबर को उन्होंने बारामूला में बयान दिया कि 'कश्मीरी सिर्फ इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है'. उनके इस विवादित बयान को लेकर कश्मीर से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है. भाजपा नेता रविंदर रैना ने जहां कांग्रेस और एनसी पर पाकिस्तान की कठपुतली बनने का आरोप लगाया, तो वहीं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी ने दो टूक कहा कि अगर भारत सरकार और सेना पर भरोसा नहीं है, तो ऐसे नेताओं को सीमा पार भेज दिया जाना चाहिए.

दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पाकिस्तान को लेकर विवादित बात कह दी. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान पूरी दुनिया में कश्मीरियों का मुद्दा उठाता है और इसी वजह से जम्मू-कश्मीर के लोग आज भी अपनी पहचान और वजूद बचाए हुए हैं.

'भारत के इरादों पर उठाए सवाल'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'कश्मीरी सिर्फ इसलिए बचे हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है, वरना भारत के इरादे ठीक नहीं हैं.' अब्दुल्ला के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

'पाक के इशारे पर चल रहे अब्दुल्ला'

बीजेपी नेता रविंदर रैना ने आरोप लगाया कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस पाकिस्तान के इशारों पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए खून-खराबे और निर्दोष लोगों की हत्याओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है. ऐसे में पाकिस्तान की भूमिका का इस तरह उल्लेख करना बेहद निंदनीय है.

पाकिस्तान ने सिर्फ आतंकवाद दिया

BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने भी अब्दुल्ला के बयान की निंदा की. उन्होंने कहा 'जिस पाकिस्तान की फारूक अब्दुल्ला तारीफ कर रहे हैं, उसने असल में कश्मीर के इस हिस्से को क्या दिया है? आतंकवाद, अलगाववाद, लोगों को पत्थरबाज बनाना और बच्चों को पत्थरबाजी सिखाना, यही सब पाकिस्तान ने किया है. 2019 से कश्मीर मेनस्ट्रीम का हिस्सा बन गया है. आज हर साल करीब दो करोड़ टूरिस्ट कश्मीर आते हैं, जबकि पहले यह करीब 20 लाख था. इसके अलावा, कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल भी बनाया गया है, जो इसे जम्मू से जोड़ता है.'

मौलाना साजिद रशीदी बोले, 'अब्दुल्ला को पाकिस्तान भेज दो'

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भी फारूक अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'यह बयान देशद्रोह के बराबर है. उन्हें तुरंत पाकिस्तान चले जाना चाहिए. सरकार को उन्हें गिरफ्तार करके सीमा के उस पार छोड़ देना चाहिए. अगर आपको भारत सरकार पर भरोसा नहीं है, तो यहां रहने का क्या मतलब है?'

'पाकिस्तान का खुद का वजूद नहीं'

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, 'पाकिस्तान, भारत में लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या करता है. पाकिस्तान अमेरिका के चरणों में पड़ा रहता है और उसका अपना कोई वजूद नहीं है. अगर आप ऐसे पाकिस्तान से प्रेरित हैं, तो आपको भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है. सबसे पहले, ऐसे लोगों को सीमा के उस पार भेज देना चाहिए.'

'पाकिस्तान ने जिंदा रखा कश्मीर मुद्दा, तभी हम सुरक्षित...', फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान; बोले- दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES