SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'राहुल के इरादे, रह जाएंगे धरे...', कांग्रेस नेता पर बरसे नड्डा, बोले- भारत है, बनाना रिपब्लिक नहीं, विपक्ष की रैली को बताया साजिश

JP Nadda On INDIA Alliance Rally: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA अलायंस की रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद देश को अस्थिर करना और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 01, 2026, 12:59 IST | Updated: Nov 01, 2026, 13:06 IST
Join

India Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ( 1 नवंबर 2026) INDIA गठबंधन की रैली चल रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े विपक्षी नेता इस रैली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

भाजपा नेताओं ने विपक्ष की इस रैली पर सवाल उठाए हैं. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे लोकतंत्र के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश बताई है. उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और सड़कों पर अराजकता फैलाना है.

'अराजकता फैला रही कांग्रेस...'


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज INDIA गठबंधन की मेगा रैली को लेकर कहा,' आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है वह लोकतंत्र के प्रति सम्मान नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता में धकेलने की एक सोची समझी साजिश है. यह उन लोगों की ओर से रचा गया एक मूर्खतापूर्ण नाटक है, जिन्हें जनता ने बार-बार हराया और नकारा है. जनता इस बात को बेहद अच्छी तरह समझती है.' 

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,' राहुल गांधी मैं आज देश को बताना चाहता हूं कि आपकी राजनीति का मॉडल क्या है. पहला चरण झूठ और अफवाहें फैलाना, दूसरा सड़कों पर अराजकता और अफरा-तफरी पैदा करना, तीसरा देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और चौथा विदेशी ताकतों के इशारे पर एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना है.'

'यह भारत है न कि कोई बनाना रिपब्लिक...'


केंद्रीय मंत्री ने INDIA गठबंधन की इस रैली को नाटक बताते हुए कहा,' 1 नवंबर को राहुल गांधी की ओर से रचे गए इस नाटक का उद्देश्य हमारे सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना, दिल्ली में दंगे और अफरा-तफरी फैलाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराना, त्योहारों के मौसम में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई छीनना और देश को बदनाम करना है.' जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ध्यान से सुनिए यह भारत है न कि कोई बनाना रिपब्लिक. जहां आप जब चाहें आगजनी करवा सकें, दंगे भड़का सकें या सत्ता परिवर्तन का अपना एजेंडा चला सकें.'

'गांधी परिवार ने आजतक माफी नहीं मांगी...' 


जेपी नड्डा ने कहा,' राहुल गांधी ऐसे सपने देखना बंद करें. भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे मजबूत लोकतंत्र है. 1 नवंबर का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे कुख्यात और काला अध्याय है. इसी दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा पाले-पोसे गए गुंडों ने हमारे निर्दोष सिख भाइयों का कत्लेआम किया था. रातों-रात हजारों सिख परिवार बेघर हो गए और हजारों महिलाएं विधवा हो गईं. देश इस बात को भूला नहीं है कि आज भी दिल्ली की विडो कॉलोनी कांग्रेस के इतिहास के उस भयानक और खूनी अध्याय की गवाह है. आज तक, गांधी परिवार ने उस गंभीर पाप के लिए सिख समुदाय से सच्चे दिल से माफी नहीं मांगी है. कांग्रेस की संवेदनहीनता और राहुल गांधी की ओछी मानसिकता को देखिए. इस काले दिन पर जब देश को अपने शहीदों और पीड़ितों को याद करना चाहिए था राहुल गांधी रामलीला मैदान में खड़े होकर केवल अपना राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ाने में लगे हैं.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES