SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘खेला होबे’ बोला तो ‘चमका’ देंगे: बंगाल में बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल, 'पॉलिश' वाली टिप्पणी पर TMC-कांग्रेस ने घेरा

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में कुछ नेता अपनी गाड़ियों से आए और 'खेला होबे' के नारे लगाकर चले गए तो इससे भड़के स्थानीय विधायक ने बंगाल में 'खेला करने' की धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 27, 2026, 09:22 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:06 IST
Image Credit: (ANI)
Join

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी बीजेपी के विधायक मानव गुहा की एक टिप्पणी पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. ये बयान उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार बैक टू बैक दो पोस्ट लिखके दिया. जिसके बाद टीएमसी के ममता बनर्जी धड़े और कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर पलटवार किया है. बीजेपी विधायक मानव गुहा ने कहा, 'पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए, हम 'गांधीगिरी' कर रहे हैं. किसी के साथ भी बुरा बर्ताव नहीं किया गया है. जो लोग हमारी सिधाई का फायदा उठाकर गड़बड़ी फैला रहे हैं. उन्हें सही तरह से 'पॉलिश' कर दिया जाएगा. 

इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी वाले धड़े और कांग्रेस ने आलोचना करते हुए सुवेंदु सरकार को घेरा है. ‘पॉलिश’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर टीएमसी और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. दोनों दलों ने विधायक से स्पष्ट करने को कहा है कि उनकी चेतावनी किसके खिलाफ थी और प्रशासन से मामले पर कार्रवाई की मांग की है.

निशाना किधर था?

सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक गुहा की इस विस्फोटक टिप्पणी ने पूर्वी बर्धमान जिले की सियासी गलियों में खलबली मचा दी है. बीजेपी विधायक की पोस्ट के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका निशाना कौन है. उनके इन बयानों की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के कुछ लोगों ने भी कड़ी आलोचना की है.

अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'क्या आपको लगा कि कुछ पोस्ट करके, मानव गुहा पीछे हट जाएंगे? जो लोग 'खेला होबे' का नारा लगाकर तनाव बढ़ा रहे हैं, उन्हें 'पॉलिश' कर दिया जाएगा.' 

गुहा की सफाई

बात निकली तो दूर तक गई. बयान पर घिरे बीजेपी विधायक ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा, 'मेमारी के विधायक होने के साथ-साथ वे बीजेपी नेता भी हैं. बीजेपी को जनता का भारी समर्थन मिला है, लेकिन हमने किसी के साथ भी बदले की भावना से काम नहीं किया, लेकिन 'खेला होबे' का नारा लगाकर उकसाने की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.'

गुहा ने आगे कहा, 'कुछ नए और भ्रष्ट टीएमसी नेता बीजेपी सरकार की भलमंसाहत का नाजायज फायदा उठा रहे हैं. ऐसे लोग मेमारी बाजार में फिर से 'खेला होबे' ​​का नारा लगाकर तनाव पैदा कर रहे हैं. क्या हमें बस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना चाहिए. BJP कार्यकर्ता निश्चित रूप से ये सब पसंद नहीं करते. जो लोग 'खेला होबे' का नारा लगा रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि हमने 'गांधीगिरी' का रास्ता चुना है. जो नहीं सुधरा उसे 'पॉलिश' (सबक सिखाया) कर दिया जाएगा.'

ममता धड़े ने जताई नाराजगी

इस बयान को लेकर टीएमसी के ममता बनर्जी धड़े के वफादार तृणमूल नेता और पूर्व बर्धमान जिला परिषद के सभाधिपति देबू ने कहा, 'एक जिम्मेदार जन प्रतिनिधि से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जाती. अगर सत्ताधारी पार्टी का कोई विधायक सोशल मीडिया पर धमकी देता है, तो इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है. मेमारी में अशांति तृणमूल के किसी गुट की वजह से नहीं, बल्कि खुद BJP के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की वजह से है.'

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता अपनी ही पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ कर रहे हैं. 

मोंतेश्वर के विधायक पर हमले और मानब गुहा के पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'अपनी ही पार्टी के सदस्यों पर हमला करना अस्वीकार्य है. मैं बीजेपी नेतृत्व से अपील करता हूं कि वे इसे रोकें. बंगाल के लोगों और बर्धमान जिले के लोगों को चैन से जीने दें.'

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

बीजेपी विधायक की पोस्ट की आलोचना करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव समाद्दार ने कहा, 'एक जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया पर धमकी दे रहा है, पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है. ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था कितनी कमजोर हो चुकी है. विधायक ने किसे 'पॉलिश' करने की बात कही है, इस पर स्पष्टीकरण आना जरूरी है.'

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES