SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

होटल विवाद में खूनी खेल: एक ही परिवार के 5 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Assam Hotel firing: असम में एक होटल में हुई फायरिंग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर एक आदमी ने पूरे परिवार पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 27, 2026, 12:39 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 12:44 PM IST
Join

Assam Murder Case: असम की गुवाहाटी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 4 लोग एक ही परिवार के थे और पांचवा शख्स परिवार के गांव का ही आदमी था. यह घटना होटल की बताई जा रही है. आरोपी ने यहां किराए पर कमरा लिया था और होटल मालिकों पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

मृतकों का नाम हेलेना भराली, उनके बेटे देवर्षि कश्यप, भाई भूदेव भराली और बेटे देवर्षि की पत्नी रिनिकी कश्यप समेत फुचका विक्रेता नारायण दास के तौर पर हुई है.      

बचाने वाले को भी लगी गोली

गुवाहाटी में गोलीबारी की घटना में हेलिना भराली को बचाने पहुंचे फुचका विक्रेता नारायण दास की भी मौत हो गई. देवर्षि और रिणिकी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. इनमें से एक की उम्र केवल डेढ़ साल है, जबकि दूसरा बच्चा उससे भी छोटा है. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के आरोपी घनकांत गोगोई से पलटन बाजार थाने में लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

होटल के किराये को लेकर हुआ था विवाद


जानकारी के अनुसार, घनकांत गोगोई ने लगभग एक साल पहले होटल बिलास इन को लीज पर लिया था. लीज का समझौता 26 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने वाला था. बताया जा रहा है कि होटल के किराये को लेकर मालिक पक्ष और घनकांत गोगोई के बीच विवाद हुआ था. घनकांत गोगोई ने नागालैंड के लाइसेंस वाले पिस्तौल से 6 लोगों को गोली मारी थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान पिस्तौल से कितनी गोलियां चलाई गईं. 

सौकुची से हुई थी आरोपी की गिरफ्तारी


घटना के बाद वशिष्ठ पुलिस ने घनकांत गोगोई को सौकुची से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे रातभर वशिष्ठ थाने में रखा गया. इसके बाद सुबह उसे पलटन बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने घनकांत गोगोई के घर से .32 बोर का पिस्तौल बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, पिस्तौल की मैगजीन में कोई गोली नहीं मिली. आशंका जताई जा रही है कि घनकांत गोगोई ने पिस्तौल में मौजूद सभी गोलियों का इस्तेमाल कर लिया था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES