टूटेंगे पहाड़, आएगी नेपाल से भी भयानक जलप्रलय... हिमालय पर अल नीनो लिखेगा बर्बादी की स्क्रिप्ट! डेंजर जोन में ये देश
'इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट' ने अल नीनो के प्रभाव से हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के मौसम में बड़े बदलाव की आशंका जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ पर सामान्य से ज्यादा बारिश-बर्फबारी से विकराल स्थिति पैदा हो सकती है.
प्रशांत महासागर की तरफ एक बड़ा खतरा हिमालय की ओर बढ़ रहा है. इस खतरे का नाम है अल नीनो. मौसमी बदलाव का यह झंझावात अगर पहाड़ तक पहुंच गया, तो फिर महाप्रलय आ सकती है. ICIMOD की रिपोर्ट के मुताबिक, अल नीनो के प्रभाव से ग्लेशियरों का बड़ा भंडार पिघल जाएगा और उससे आने वाले सैलाब में भारत समेत 8 देश डूब जाएंगे. 'इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट' (ICIMOD) के मुताबिक, अल नीनो के कारण हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
पहाड़ों पर अल नीनो से तबाही!
रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में अल नीनो के प्रभाव से अत्यधिक बारिश या बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल अल नीनो की स्थिति काफी विकराल है. इसके प्रभाव से कहीं भारी बारिश-बर्फबारी, तो कहीं भीषण सूखा पड़ने की संभावना है. पहाड़ों पर सामान्य से ज्यादा बारिश होने पर हिमस्खलन की घटनाएं काफी बढ़ जाएंगी. टूटते पहाड़ और पिघलते ग्लेशियर, नेपाल जैसी त्रासदी को ला सकते हैं. पहाड़ पर स्थित नेपाल पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा की संभावना
इसके साथ ही भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और और बांग्लादेश भी इसकी जद में रहेंगे. किसी देश में अकाल पड़ सकता है, तो कहीं पर भयानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है. इस रिपोर्ट को काठमांडू स्थित अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र, 'बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी' और चीनी विज्ञान अकादमी के संस्थान ने संयुक्त रूप से तैयार किया है. इस रिपोर्ट में जहां पश्चिमी हिमालय में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है. वहीं, दूसरी तरफ हिमालय के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जंगलों में आग लगने के खतरा को लेकर सचेत किया गया है.
अमेरिकी एजेंसी ने भी किया है आगाह
इस रिपोर्ट से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने अल नीनो का प्रभाव बेहद भीषण रहने की संभावना जताई थी. NOAA की रिपोर्ट में कहा गया था 1950 के बाद अब अल नीनो की विकराल स्थिति देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में अब तक का सबसे शक्तिशाली अल नीनो बताया गया था.