SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AI कैमरे की गलती: पीछे कोई और नहीं गिटार था, पिलियन का विदाउट हेलमेट चालान कट गया

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मजा है या सजा? जवाब मुश्किल है. जिनके मुश्किल काम चुटकी बजाते हो रहे, उनके लिए वरदान और जिन्हें बिना गलती किए जुर्माना भरने की नौबत आई वो उसे आफत बता रहे हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Sep 28, 2026, 12:30 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: (ANI)
Join

एआई के तमाम फायदों के बीच आए दिन इससे जुड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं. इसकी ताजा मिसाल बेंगलुरु में देखने को मिली, जहां एआई पावर्ड कैमरे ने एक टू-व्हीलर सवार के गिटार को पीछे बिना हेलमेट पहने बैठा शख्स समझकर 500 रुपये का चालान ठोक दिया. जब राइडर के मोबाइल पर चालान का मैसेज आया तो उसे सच्चाई का पता चला. सौविक दत्ता स्कूटर से जा रहे थे और उनकी पीठ पर बंधे बैग में गिटार टंगा था. जबकि, ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम को इसमें कुछ और ही दिखाई दिया. इसलिए उसने गिटार को पिलियन राइडर समझकर हेलमेट न लगाने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया. हालांकि, सौविक की शिकायत के बाद में सच्चाई पता चलने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान रद्द करने का आश्वासन दिया है.

 फोटो प्रूफ के साथ चालान

सौविक के साथ ये मामला 15 सितंबर की दोपहर को सामने आया. जब ट्रैफिक पुलिस के एआई कैमरे ने उन्हें अपनी मेमोरी में कैद किया. अगले दिन 16 सितंबर को मय सबूत उनके नाम जारी हुए चालान का मैसेज रिसीव हुआ. बिना गलती 500 रुपये का जुर्माना भरने के फरमान से परेशान सौविक ने अपना दुखड़ा लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सुनाया. 

उन्होंने अपनी एक पोस्ट में बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए अपना चालान रद करने की अपील की. क्योंकि उस फोटो में भी ये एकदम साफ दिख रहा था कि सौविक ने हेलमेट पहना हुआ है और उसके पीछे कोई और नहीं बैठा है. लेकिन एआई ने गिटार को ही पिलियन (पीछे बैठने वाले) समझकर पांच सौ का फाइन लगा दिया. उन्होंने उस चालान की कॉपी भी सोशल मीडिया पर शेयर  की जो उनकी पत्नी के अकाउंट पर भेजा गया था.

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए उन्हें चालान कैंसिल कराने के लिए automationpubbcp@ksp.gov.in पर शिकायत फोटो समेत ईमेल करने या फिर अपने इन फोन नंबरों 080-22943381, 22942883 पर संपर्क करने को कहा. 

सोशस मीडिया पर नेटिजंस ने इस गलती पर एआई के खूब मजे लिए. घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एआई की गलती पर तरह-तरह का रिएक्शन दिया. @eshamu_tweetz ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अच्छा हुआ एआई ने पेट को आगे बैठे बच्चे के तौर पर नहीं पहचान लिया, वरना उसका भी चालान कट जाता. 

वहीं Ek Bhaartiya (@Assortedletter) नाम के यूजर ने दावा किया कि चालान रद्द कराने की प्रक्रिया में कई लोगों को महीनों मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है. हालांकि, दत्ता ने बताया कि उनका चालान उम्मीद से कहीं जल्दी रद्द हो गया. इस मामले ने एआई आधारित ट्रैफिक निगरानी की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES