SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

16 साल की शादी, 4 बच्चे और फिर हुए एक बात... ठाणे में शौहर ने बीवी को घर से निकाला, अब भीख मांगने को मजबूर हुई महिला

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति निकाह के बाद 4 बच्चे पैदा करके अपनी बीवी को बच्चों समेत घर से निकाल दिया. इसके बाद से पीड़िता चारों बच्चों को लेकर सड़क पर रहने और भीख मांगने को मजबूर है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 04, 2026, 11:07 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:12 PM IST
Image Credit: ठाणे में शौहर ने निकाह के 16 साल बाद बीवी और 4 बच्चों को घर से निकाल दिया
Join

निकाह के बाद 16 साल तक जिंदगी एक साथ बिताने के बाद शौहर ने अपनी बीवी को मार-पिटाई कर घर से निकाल दिया. आरोप है कि इस मारपीट में सास-ससुर और दूसरे ससुरालियों ने भी शौहर का साथ दिया. एकाएक बेघर हुई वो महिला अब अपने 4 बच्चों के साथ सड़कों पर जिंदगी काट रही है. उसे भीख मांगकर बच्चों का पेट भरना पड़ रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग महाराष्ट्र पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

निकाह के बाद साथ गुजारे 16 साल

पुलिस के मुताबिक, यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पूर्व इलाके की है. पीड़िता रुखसार का कहना है कि 16 साल पहले उसका निकाह मोहम्मद मुस्तफा के साथ हुआ था. शादी के बाद दंपत्ति को एक-एक करके चार बच्चे पैदा हुए. आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने बच्चों के साथ उसे जबरन बाहर निकल जाने को कहा.

'मैं तुम्हे पसंद नहीं करता, मां के कहने पर शादी की'

रुखसार के मुताबिक, जब उसने शौहर मुस्तफा से इसकी वजह पूछी तो इसके बाद शौहर ने कहा, 'मैं तुम्हें पसंद नहीं करता. मैंने तुमसे निकाह केवल अपनी मां से किए गए वादे की वजह से किया था, न कि इसलिए कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं. लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता.'

शौहर के साथ मिलकर ससुरालियों ने पीटा

आरोप है कि जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. उसने बाकी ससुरालियों से मदद मांगी तो उन्होंने सहायता करने के बजाय शौहर का ही साथ दिया. उन्होंने उसे और बच्चों को बुरी तरह पीटा. ससुराल और मायके में कोई सहारा न होने की वजह से अब वह महिला अपने चार बच्चों के साथ सड़कों पर रह रही है. बच्चों का पेट भरने के लिए अब वह भीख मांगने को मजबूर है.

महिला ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत

इस मामले में पीड़िता ने कोलशेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत की है. जिसके बाद थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. महिला ने शौहर और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है और नियमों के हिसाब से कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES