SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ मेडल और करोड़ों रुपए नहीं... नोबेल विजेताओं को मिलती हैं यह 7 अनमोल चीजें

क्या आपने कभी सोचा है कि नोबेल पुरस्कार विजेताओं को असल में क्या मिलता है? यह एक ऐसा अवॉर्ड है, जो आपको सिर्फ सोने का तमगा और करोड़ों की इनामी राशि नहीं बल्कि कुल 7 अनमोल उपहार देता है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 08, 2026, 09:53 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 10:29 PM IST
Image Credit: AI जनरेटेड इमेज
Join

जो लोग दुनिया की बेहतरी और इंसानों की भलाई के लिए कुछ यूनिक काम करते हैं, उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलता है. यह सम्मान 6 क्षेत्रों में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, लिटरेचर, शांति और इकोनॉमिक्स में हर साल दिया जाता है. इस सम्मान को पाने वालों की लिस्ट में अल्बर्ट आइंस्टीन, मैरी क्यूरी, मदर टेरेसा और बराक ओबामा जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हैं. यह सिलसिला साल 1901 में शुरू हुआ था, जो आज तक जारी है. यहां हम जानेंगे कि नोबेल पुरस्कार पाने वालों को क्या-क्या मिलता है.

दरअसल, अधिकतर लोग यही जानते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता को 18 कैरेट सोने का एक मेडल और करीब 1.1 मिलियन डॉलर (लगभग 1 करोड़ स्वीडिश क्रोना) की रकम मिलती है, लेकिन सच यह है कि कुल 7 अनमोल उपहार मिलते हैं. इनमें ऐसी शाही सुविधाएं भी शामिल हैं, जो पैसों से नहीं खरीदी जा सकतीं. आइए नीचे जानते हैं...

1. हाथ से तैयार अनोखा 'डिप्लोमा'

हर विनर को मेडल के साथ एक खास सर्टिफिकेट मिलता है, जो कोई कंप्यूटर से निकला प्रिंटेड कागज नहीं, बल्कि हाथ से बनाई गई एक नायाब कलाकृति होती है. स्वीडन और नॉर्वे के नामी आर्टिस्ट और कैलीग्राफर हर विनर के काम को देखकर इसे डिजाइन करते हैं. डिजाइन इस तरह से होता है कि वो एक जैसा न रहे. इसलिए इसे अनोखा सर्टिफिकेट कहते हैं.

2. खास मखमली बॉक्स

अनमोल सर्टिफिकेट को सहेजने के लिए बकरे की खाल यानी गोटस्किन लेदर से बना एक कवर भी दिया जाता है. हर सब्जेक्ट के हिसाब से रंग अलग होता है. उदाहरण के लिए, जैसे केमिस्ट्री के लिए लाल और फिजिक्स के लिए गहरा नीला. इसके साथ अंदर से मखमली अहसास वाला एक हैंडमेड बॉक्स भी मिलता है.

3. नोबेल पुरस्कार समारोह में स्थान

हर साल 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर एक खास कार्यक्रम होता है, जिसमें यह अवॉर्ड दिया जाता है. अधिकांश श्रेणियों के लिए समारोह स्टॉकहोम कॉन्सर्ट हॉल में आयोजित होता है, जबकि शांति पुरस्कार नॉर्वे के ओस्लो में अलग से दिया जाता है.

4. दुनिया की सबसे मशहूर 'शाही दावत'

अवॉर्ड शो के बाद स्टॉकहोम में 'नोबेल बैंक्वेट' का आयोजन होता है, जो दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल डिनर में शुमार है. यहां स्वीडन का राजपरिवार, दुनियाभर के बड़े नेता और चुनिंदा हस्तियां विजेताओं के साथ बैठकर खाना खाते हैं. इसमें अवॉर्ड विनर्स को भी बुलाया जाता है.

5. दुनिया भर में आजीवन वीआईपी दर्जा

जिन लोगों को नोबेल मिलता है, वो दुनिया के सबसे बड़े विचारकों और वैज्ञानिकों की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. उन्हें पूरी जिंदगी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज, सम्मेलनों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सबसे खास मेहमान का दर्जा और तरजीह मिलती है.

6. इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए नाम

यह अवॉर्ड सिर्फ एक दिन का नहीं होता. विनर्स का नाम, उनकी जीवनी और उनकी रिसर्च हमेशा-हमेशा के लिए नोबेल फाउंडेशन के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हो जाती है. यह सिलसिला 1901 से शुरू हुआ था, जो आज तक जारी है और यह एक इतिहास के तौर पर सुरक्षित रखा गया है.

7. अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने का सबसे बड़ा मंच

'नोबेल वीक' में विनर्स के पास दुनिया के सामने अपने विचार रखने के लिए लेक्चर्स और चर्चाओं का मंच मिलता है. इसके जरिए वे सीधे आम लोगों और छात्रों से जुड़ते हैं और उनकी रिसर्च पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन जाती है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं ऐन कार्सन, जिन्हें मिला 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार? जानिए टोरंटो से दुनिया के सबसे बड़े सम्मान तक का सफर
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES