SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'गोद में बच्चा, 100 की रफ्तार': अचानक 4 साल के मासूम को थमा दिया स्टीयरिंग, हरकत देखकर सहमे लोग तो दर्ज हुआ मामला

केरलम में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग भौंचक्के हैं. करीब 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही कार का स्टीयरिंग एक व्यक्ति ने गोद में बैठे 4 साल के बच्चे को दे दिया.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 27, 2026, 11:09 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:14 PM IST
Image Credit: तेज रफ्तार का सांकेतिक फोटो
Join

नाबालिग बच्चों को मोटर गाड़ी देना गुनाह है. यह जानते हुए भी कई लोग लापरवाही में तो कई लोग लाड-प्यार में उन्हें गाड़ी की चाभी दे देते हैं. इसकी वजह से हर साल देशभर में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ती है तो काफी लोग जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो जाते हैं. अब केरलम में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. वहां पर 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला रहे कार में एक व्यक्ति ने गाड़ी का स्टीयरिंग गोद में बैठे 4 साल के बच्चे को दे दिया. उसकी यह हरकत जिसने भी देखी, वह सहम गया.केरलम बाल अधिकार आयोग ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही, इस मामले में पुलिस और परिवहन विभाग से रिपोर्ट मांगी है.

बच्चे को गोद में लेकर चला रहा था तेज रफ्तार कार

रिपोर्ट के मुताबिक, केरलम में वायरल हुए एक वीडियो में एक व्यक्ति तेज रफ्तार कार चलाता हुआ दिख रहा था. वह कार कझक्कूटम हवाई अड्डे की सड़क पर जा रही थी. आरोपी व्यक्ति ने अपनी गोद में चार साल के बच्चे को बिठा रखा था और गाड़ी का स्टीयरिंग उसे दे रखा था.

बच्चे के हाथ में थमा दिया गाड़ी का स्टीयरिंग

फ्लाईओवर से गुजरते समय दूसरी कार में जा रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. जब आरोपी को एहसास हुआ कि उसकी भयंकर लापरवाही का वीडियो बनाया जा रहा है तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी. इससे सड़क पर जा रहे दूसरे वाहन चालकों और अन्य लोगों को बड़ा खतरा पैदा हो गया.

ये भी पढ़ें- योगी की राह पर चले सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में 24 घंटे में 2 आरोपी एनकाउंटर में ढेर; एक पर रेप और दूसरे पर मर्डर का था आरोप

बाल आयोग ने आरोपी पर दर्ज किया केस

सोशल मीडिया के जरिए केरलम बाल अधिकार आयोग को इस घटना का पता चला. इसके बाद आयोग ने मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. साथ ही, पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को नोटिस जारी करके इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

पहले भी तूल पकड़ा हुआ है ऐसा मामला

केरलम में यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है, जब वहां पर जज के नाबालिग बेटे की ओर से चलाई जा रही तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज की टक्कर से स्कूटी सवार 54 वर्ष के व्यक्ति की मौत का मामला तूल पकड़ा हुआ है. यह घटना इस रविवार को हुई थी. अपने बेटे की गलती पर अफसोस जताने के बजाय उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित के परिजनों को पद की धौंस बताई. उनके इस अक्खड़ व्यवहार के बाद जज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES