SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'डिसीजन की आलोचना कीजिए...संस्थाओं की नहीं', चीफ जस्टिस ने धर्मशाला में ऐसा क्यों कहा?

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. जहां पर देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने छात्रों को आगे बढ़ने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है?

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 23, 2026, 08:05 IST | Updated: Nov 23, 2026, 08:17 IST
Image Credit: Social Media
Join

"लोकतंत्र में हर नागरिक को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की अलोचना करने का अधिकार है." हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, "उन्हें स्वयं संस्थानों को निशाना बनाने से बचना चाहिए." यह बात देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने संबोधन में कही है.

दरअसल, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की. वहीं उन्होंने कहा कि लोग अक्सर किसी फैसले और उस फैसले को लेने वाली संस्था के बीच फर्क नहीं समझ पाते हैं.

संस्था को निशाना नहीं बनाना

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी फैसले से असहमति होने पर पूरी संस्था को निशाना नहीं बनाना चाहिए. ऐसा करने से इन संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है.

छात्रों को आगे बढ़ने की सलाह

इतना ही नहीं, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने छात्रों को धैर्य रखने और अपने लक्ष्य की तरफ से लगातार आगे बढ़ने की भी सलाह दी है. उन्होंने हिमालय के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों का उदाहरण देते हुए कहा कि मंजिल तक पहुंचने का रास्ता हमेशा आसान या सीधा नहीं होता है. साथ ही, जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों का साथ और सहयोग भी जरूरी होता है.

702 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई

बता दें कि धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था. जहां 702 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई. इनमें 584 स्नातकोत्तर, 29 स्नातक, 48 पीएचडी छात्र और डिप्लोमा के छात्र भी हैं. इसके अलावा, 32 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 23 महिलाएं हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES