'34 करोड़ का बस अड्डा 123 करोड़ में कैसे पहुंचा?' राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार करप्शन का आरोप लगाया है. राजेंद्र राणा ने कहा कि हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डा आज भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है. 34 करोड़ में बनने वाला यह बस अड्डा आज 123 करोड़ की लागत पर कैसे पहुंच गया है और पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.
हमीरपुर में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तगड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री को बस अड्डा निर्माण कमेटी और बसों की खरीद करने वाली कमेटी से बाहर क्यों रखा है? मुख्यमंत्री बताएं क्या? उनको उपमुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं? राजेंद्र राणा ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री, जो अपने साइन किए हुए लेटर को भी रोक देते हैं. हमीरपुर नगर निगम में 70 टेंडर हुए ऑफलाइन, जिनके पास मारुति में तेल डालने के लिए नहीं थे पैसे, आज करोड़ों कहां से आए? विधायक घुटन में और मंत्री को पंगु बना दिए हैं, कई कांग्रेस नेता संपर्क कर रहे.
दरअसल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान राणा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, जो परिवहन मंत्री भी हैं, उन्हें न तो बस अड्डा निर्माण कमेटी में रखा गया और न ही प्रदेश के लिए जो बसें खरीदने का काम हो रहा है, उस कमेटी में भी उन्हें शामिल किया गया है. आखिर क्यों मंत्री को इन कमेटियों से बाहर रखा गया है? क्या मुख्यमंत्री को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पर विश्वास नहीं है?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि विधायक जहां घुटन महसूस कर रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को पंगु बनाकर रख दिया है. भाजपा विधायकों को विधायक निधि के जरिए बजट भी नहीं दिया जा रहा है. इसमें भी भेदभाव हो रहा है. राणा ने कहा कि प्रदेश के कई कांग्रेस नेता उनके और पार्टी के संपर्क में हैं, मगर वर्तमान समय में भाजपा का जहाज पूरा भर चुका है और किसी के लिए फिलहाल जगह नहीं है.
उन्होंने कहा कि कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह को मंत्री बनने के लिए पीछे लगा कर रखा हुआ है, लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने पार्टी हाईकमान को नाम नहीं सौंपा, जिसके चलते अब मजबूरन उन्हें 11 दिसंबर तक का अल्टीमेटम देना पड़ गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के पेंशनर्स मुख्यमंत्री से बात करने जाते हैं तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया जाता है. मुख्यमंत्री तुरंत बुजुर्गों के खिलाफ दर्ज की गई FIR वापस लें. देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो अपने अप्रूव किए हुए लेटर को ही बाद में रोकने के आदेश अधिकारियों को दे देते हैं.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि आरोप लगाया कि हमीरपुर नगर निगम में 70 टेंडर ऑफलाइन किए गए हैं. किस चाहते व्यक्ति के इशारे पर ये टेंडर जारी किए जा रहे हैं? नगर निगम का चुनाव पिछले दो साल से क्यों नहीं करवाया जा रहा है?
रिपोर्ट: अरविंदर सिंह
यह भी पढ़ें: धर्मशाला में स्थापित होगी हाईकोर्ट की स्थायी पीठ: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान