SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कंधे और गर्दन पर चोट लगी चोट... जींद अस्पताल में भाजपा महिला नेता से मारपीट, डिप्टी CMO पर लगे गंभीर आरोप

जींद के जिला नागरिक अस्पताल में भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ने डिप्टी CMO और अस्पताल स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि विवाद के दौरान उनके कंधे और गर्दन पर चोटें आईं.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 26, 2026, 16:40 IST | Updated: Nov 26, 2026, 17:03 IST
Image Credit: जींद अस्पताल में भाजपा महिला नेता से मारपीट, डिप्टी CMO पर लगे गंभीर आरोप (AI IMAGE)
Join

जींद के जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपों का एक और मामला सामने आया है. इस बार भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ने डिप्टी सीएमओ और अस्पताल स्टाफ पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि महिला अपनी पुत्रवधू का सिटी स्कैन करवाने के लिए अस्पताल पहुंची थी. इसी दौरान कमरा नंबर 22 में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. महिला का आरोप है कि विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके कंधे और गर्दन पर चोटें आई हैं.

पुत्रवधू का सिटी स्कैन करवाने पहुंची भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष से विवाद
मामला जींद के जिला नागरिक अस्पताल का है, जहां गांव कंडेला निवासी भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष अपनी पुत्रवधू का सिटी स्कैन करवाने पहुंची थीं. महिला के मुताबिक, कमरा नंबर 22 में पर्ची और जांच को लेकर डॉक्टर से उनकी कहासुनी हो गई. महिला का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी भाजपा पदाधिकारी होने की पहचान बताई तो उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया. इसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई.

मारपीट में कंधे और गर्दन पर चोट लगने का दावा
महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई की, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उनके कंधे व गर्दन पर चोटें आईं.महिला ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार-मारपीट के पहले आ चुके कई मामले 
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक दंपति के साथ मारपीट के आरोपों का मामला सामने आ चुका है.

मामले में जांच जारी, आरोपों की पुष्टि के बाद होगी कार्रवाई 
फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है. महिला के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. अस्पताल में लगातार सामने आ रहे ऐसे विवादों ने मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और जांच में किसकी जिम्मेदारी तय होती है.

ये भी पढ़ें: रात साढ़े 12 बजे खाना खा रहे थे, तभी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाश और कर दी फायरिंग... रोहतक में 4 की मौत

(जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES