SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश प्रदीप मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अवैध पिस्तौल बरामद

हिसार में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रोहतक और करनाल में करोड़ों की फिरौती मांगने के आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 21, 2026, 14:07 IST | Updated: Nov 21, 2026, 14:15 IST
Image Credit: Hisar Encounter
Join

हिसार: हरियाणा के हिसार में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात बदमाश प्रदीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर रोहतक और करनाल में 5-5 करोड़ रुपये, यानी कुल 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का गंभीर आरोप है. पुलिस को काफी समय से इस बदमाश की तलाश थी. शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप हिसार इलाके में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत जाल बिछाया और इलाके की घेराबंदी कर दी.

पुलिस टीम पर की फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश प्रदीप ने भागने की कोशिश की. जब उसे कोई रास्ता नहीं मिला तो उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली सीधे एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से पुलिसकर्मी की जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश प्रदीप के पैर में जा लगी.  गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया और हिरासत में ले लिया. घायल बदमाश को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.पुलिस ने मौके पर ही पूरे इलाके को सील कर दिया था ताकि कोई और साथी भाग न सके.

अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.  पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार उसे कहां से मिले और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.  उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियार सप्लाई करने वालों और फिरौती के पैसों के लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

पांच वारदातों में शामिल रहा है आरोपी प्रदीप

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदीप कोई नया अपराधी नहीं है.वह पहले भी पांच आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुका है. उस पर रोहतक और करनाल में 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है. बताया जा रहा है कि प्रदीप ने फिरौती के लिए व्यापारियों को धमकी दी थी और दहशत फैलाने के लिए उनके ठिकानों पर फायरिंग भी की थी. इन वारदातों के बाद से ही वह पुलिस की रडार पर था और लगातार फरार चल रहा था. अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे जुड़े अन्य लोगों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है.

पहले चुराईं चांदी की चूड़ियां, फिर 24 घंटे के अल्टीमेटम पर लौटाने पहुंची महिला; दुकानदार के सामने मांगी माफी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES