SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ी गर्मी तो रात में गिरा पारा; जानें अगले 7 दिन का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिमी हवाओं के असर से हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ा, हिसार 31.6°C के साथ सबसे गर्म और नारनौल 14°C के साथ सबसे ठंडा रहा. वहीं आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 01, 2026, 06:35 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 06:43 PM IST
Image Credit: ai image
Join

पश्चिमी हवाओं के असर से हरियाणा के तापमान में थोड़ा बदलाव देखा गया है. दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हिसार 31.6°C अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं नारनौल में राज्य में सबसे कम तापमान 14°C रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह और शाम को ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

हिसार 31°C के पार
राज्य में दिन के तापमान की बात करें तो हिसार में सबसे ज्यादा तापमान 31.6°C रिकॉर्ड किया गया. फरीदाबाद में भी अधिकतम तापमान 30.4°C रिकॉर्ड किया गया. चंडीगढ़ और चरखी दादरी में तापमान 30.3°C रिकॉर्ड किया गया. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि दोपहर में अब भी हल्की गर्मी का असर बना हुआ है.

नारनौल में रात सबसे ठंडी रही
रात के तापमान में गिरावट की वजह से कुछ जिलों में ठंड बढ़ गई है. नारनौल में न्यूनतम तापमान 14.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम है. भिवानी में रात का तापमान 14.5°C, गुरुग्राम में 14.9°C और पंचकूला में 15.5°C रिकॉर्ड किया गया. इसलिए, लोगों को सुबह और देर शाम ठंड लग सकती है.

हिसार की चौधरी चरण सिंह HAU में कृषि मौसम विज्ञान विभाग डिपार्टमेंट के अध्यक्षॉ डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं हाल ही में हरियाणा पहुंचीं. इसके असर से 31 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

उन्होंने बताया कि पर्यावरण में नमी की वजह से सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. हालांकि, रात के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में राज्य का मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने की उम्मीद है.

अगले 7 दिन हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहेगा?
2 नवंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. आसमान साफ रहने की उम्मीद है और दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रहेगा. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

3 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं है. रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है.

4 नवंबर को हरियाणा में मौसम ज्यादातर साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकल सकती है, जबकि सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी.

5 नवंबर को राज्य में बारिश की गतिविधि भी कम रहने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादातर पहाड़ी इलाकों तक ही रहने की संभावना है. हरियाणा में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है.

6 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ या हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है. सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है.

7 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और देर शाम तापमान कम रह सकता है, जिससे ठंड महसूस होगी.

8 नवंबर को पूरे राज्य में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में सर्दी की एंट्री, नवंबर के पहले हफ्ते में क्या होगा बड़ा बदलाव?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES