App

हरियाणा में सर्दी की दस्तक तेज, धड़ाम से गिरेगा रात का पारा और दिन में छाएगा कोहरा; जानें ठंड का अपडेट

हरियाणा में अगले 7 दिन तक मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है. इस बीच सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का भी अनुमान है.

हरियाणा में सर्दी की दस्तक तेज, धड़ाम से गिरेगा रात का पारा और दिन में छाएगा कोहरा; जानें ठंड का अपडेट
Image Credit: AI IMAGE

हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. दिन का तापमान गिर रहा है और रातें भी ठंडी हो रही हैं. राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. मौसम में इस बदलाव से आने वाले दिनों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ने की उम्मीद है.

पश्चिमी विक्षोभ से छा सकते हैं बादल 
उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा के मौसम पर असर पड़ने की संभावना है. इसके असर से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम को तापमान गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन के मुकाबले रात में ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है.

बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें
दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से सर्दी और दूसरी मौसमी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए, बच्चों और बुज़ुर्गों को सुबह और शाम ठंड से खुद को बचाना चाहिए. अस्थमा और सांस की बीमारियों से परेशान लोगों को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

14 से 20 नवंबर तक दिनवार मौसम का हाल
हरियाणा में 14 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा बढ़ सकता है. दिन में धूप निकलेगी, जिससे कोहरे की जगह लेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इस दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंडक बढ़ेगी.

15 नवंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन हरियाणा के लिए मौसान विभाग के अनुमान में बारिश की उम्मीद नहीं है. सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है. न्यूनतम तापमान 12 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

16 नवंबर को राज्य में मौसम साफ और धूप खिली रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की ठंड महसूस होगी. न्यूनतम 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

17 नवंबर को मौसम ज्यादातर साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी, जबकि दोपहर में धूप से कुछ राहत मिलेगी. इस दिन न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

18 नवंबर को आसमान साफ ​​रहने और धूप खिलने की उम्मीद है. रात के तामान में गिरावट के कारण सुबह ठंड लग सकती है. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

19 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और रात ठंडी रहेगी. तामपान 10 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

20 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, दिन में धूप खिली रहेगी और साथ ही कोहरा भी देखने को मिलेगा. दोपहर में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. इस दिन तापमान 15 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली वालों की बढ़ी मुश्किलें! ठंड के बीच जहरीली हवा का कहर, कई इलाकों में AQI 450 पार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More