)
राजधानी में 12 तारीख को मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. गुरुवार को रात के समय तापमान में गिरावट भी देखने को मिली. वहीं शुक्रवार सुबह ठंड भी लग रही थी. सुबह के समय अब लोगों को स्वेटर के बिना बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. लोगों को ठंड का एहसास तेजी से हो रही है. दिल्ली में 12 तारीख को 29 डिग्री के आसपास तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास था. आसमान में हल्का कोहरा भी देखने को मिला. लोगों तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.
देशभर में शुक्रवार 13 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम और पूर्व दिशा से आने वाले मौसमी सिस्टम के कारण देश के 12 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.
IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर बाद से शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. राजधानी में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, दोपहर के समय हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
दिल्ली की हवा में भी जहर घुल रहा है. दिल्ली का औसत AQI 402 पहुंच चुका है. ये गंभीर श्रेणी में हैं. दिल्ली के कई इलाके बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचे हैं. बुराड़ी क्रासिंग 452, चांदनी चौक 474, मथुरा रोड 454, IIT 488, ITO 455 नार्थ कैंपस 474, पंजाबी बाग 455 पुसा, दिल्ली में 466, तो वहीं नोएडा -369 पहुंचा है AQI, गुरुग्राम 349, गाजियाबाद 377 फरीदाबाद 312.