आंधी-बारिश और ओले... हरियाणा में इतने दिन झमाझम बरसेंगे बादल, जानें IMD का अपडेट
हरियाणा में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है. जहां मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का अलर्ट जारी है. ऐसें में जानें कि आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने फिर से करवट ली है. एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर ने 14 और 15 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में ओले गिरने का अनुमान लगाया था. हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच चलने की आशंका है. कैथल, करनाल, पानीपत और जींद समेत कई दूसरे जिलों में भी बारिश की उम्मीद है.
पंचकूला और अंबाला समेत चार जिलों में ओले गिरने की उम्मीद
मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में खराब मौसम की चेतावनी दी है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी और ओले भी पड़ सकते हैं. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है.
इन जिलों में भी बारिश की उम्मीद
कैथल, करनाल, पानीपत और जींद में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. इन जिलों में आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है. इसके अलावा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, इन इलाकों में मौसम का असर एक जैसा होने की उम्मीद नहीं है.
हरियाणा में अगले 7 दिन का मौसम का हाल:
पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है. हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इसके बाद, मौसम में सुधार होने और 17 अक्टूबर से बारिश कम होने की उम्मीद है. मगर कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. जिले के अनुसार मौसम अलग रह सकता है.
18 अक्टूबर को बारिश की संभावना कम रहने का अनुमान है. वहीं 19 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में धूप के कारण गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास बढ़ सकता है.
20 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप तेज रहने का अनुमान है. दोपहर में तापमान बढ़ सकता है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहने की उम्मीद है.
21 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. मगर दिन में धूप निकलने का अनुमान है. वहीं 22 अक्टूबर को मौसम के शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और देर शाम तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है.
ये भी पढ़ें: बदल रहा मौसम.. आ गई सर्दी: दिल्ली-NCR में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, ऑरेंज अलर्ट