)
Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की गतिविधियां कुछ दिन जारी रहेंगी. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीच में दोबारा मानसून एक्टिव होगा. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर से 12 सितंबर तक हरियाणा में बारिश का मौसम बना रहेगा. मगर 7 से 10 सितंबर के बीच सिर्फ कुछ ही जगहों पर बारिश के आसार हैं. जबकि 11 और 12 सितंबर को कई जिलों में बारिश तेज हो सकती है. IMD के अनुसार, 11-12 सितंबर को मानसून एक्टिव होगा. इन दो दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने के भी आसार बने हुए है. ऐसे में तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है.
वहीं आज यानी कि 7 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा दिखेगा. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बाकी के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है.
14 सितंबर तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?
हरियाणा में 8 सितंबर को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर बादल दिख सकते हैं, लेकिन अभी भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. IMD ने इस दिन राज्य के लिए कोई खास वेदर अलर्ट जारी नहीं किया है.
राज्य में 9 सितंबर को भी मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बड़े पैमाने पर भारी बारिश की उम्मीद नहीं है.
हरियाणा के लिए 10 सितंबर को भी कोई खास अलर्ट जारी नहीं की गई है. दिन में नमी रह सकती है, कुछ जिलों में लोकल बारिश हो सकती है.
11 सितंबर को मौसम में बादल और धूप का मिलाजुला रहने की उम्मीद है. राज्य में ज्यादा जगहों पर गरज-चमक हल्की बारिश हो सकती है.
12 सितंबर को भी मौसम समान रहेगा है. कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता.
IMD ने 13-14 सितंबर को हरियाणा के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है. इस दिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.