हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन: 16 मरीज मिले, 2 की मौत, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह
Haryana News: सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक 16 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है. मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है.
Sirsa News: स्वाइन फ्लू का प्रभाव अब सिरसा में बढ़ता जा रहा है. अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिल चुके है. इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं स्वाइन फ्लू के चलते दो व्यक्तियों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है.
सिरसा के नागरिक अस्पताल के CMO डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिले हैं. इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके.
स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी विशेष तैयारियां की गई हैं. मरीजों के उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है. इस वार्ड में मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का भी प्रबंध किया है. इसके साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल एडमिट किया जाए.
स्वाइन फ्लू के मरीज कराए टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के जल्द से जल्द टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए हैं. विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी संभावित मरीज की पहचान समय रहते हो सके और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा सके.
किन जगहों में जाने से मना किया है?
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग की ओर से लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है. खासकर बाजारों और अधिक भीड़ वाले जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर निकलने की एडवाइजरी भी जारी की है. लोगों से कहा गया है कि वे अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं.
इन परेशानियों को न करें नजरअंदाज?
स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो वह खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सीय सलाह ले और समय पर जांच करवाए. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को ये भी सलाह दी गई है कि वे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें. समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है.
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए क्या व्यवस्था किया गया है?
फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है. मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के साथ-साथ संक्रमण की संभावित स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है. सिरसा के नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है. सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान, जल्द टेस्ट और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत भर्ती के निर्देश दिए गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से क्या अपील की है?
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. भीड़भाड़ वाले जगहों से दूरी बनाए रखें, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें और स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले में सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों पर बनी हुई है और विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है.
(सिरसा से विजय कुमार की रिपोर्ट)