SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा सरकार का दिवाली गिफ्ट, HKRN कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी; जानें नई दरें

हरियाणा सरकार ने HKRN के जरिए विभिन्न विभागों में तैनात लेवल-1 से लेवल-3 तक के कर्मचारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 28, 2026, 07:04 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 07:07 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. निगम द्वारा 28 अक्टूबर को एक लेटर जारी कर वेतन बढ़ोतरी के आदेश दिए हैं. नई वेतन दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी.

लेवल-1 से लेवल-3 तक के कर्मचारियों को लाभ
HKRNL के मेमो नंबर HKRNL/Finance/3331 के अनुसार, निगम के माध्यम से तैनात लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतन दरें निर्धारित की गई हैं. इन दरों में कर्मचारियों के अनुभव और जिले की श्रेणी के आधार पर अंतर रखा गया है.

अनुभव के आधार पर तय होंगी वेतन दरें
आदेश के अनुसार, कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण उनके अनुभव के आधार पर होगा. इसमें 0 से 5 वर्ष, 5 से 10 वर्ष और 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं. 5 से 10 वर्ष के अनुभव वाले कर्मचारियों को बेस रेट से 10 प्रतिशत अधिक और 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को बेस रेट से 20 प्रतिशत अधिक दर निर्धारित की गई है.

जिले की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग वेतन
निगम ने जिलों को तीन श्रेणियों में बांटकर संशोधित वेतन दरें जारी की हैं. इसके तहत कैटेगरी-I के जिलों में वेतन 21,950 रुपये से 31,890 रुपये तक, कैटेगरी-II में 19,380 रुपये से 28,730 रुपये तक और कैटेगरी-III में 17,910 रुपये से 27,040 रुपये तक निर्धारित किया गया है. अलग-अलग श्रेणियों के जिलों और अनुभव के आधार पर वास्तविक वेतन दरों में अंतर रहेगा.

पक्का करने की मांग को लेकर पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन
हरियाणा में HKRN कर्मचारियों की ओर से नियमित करने और जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं. करीब दो महीने पहले करनाल में 600 से अधिक कर्मचारी नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे.

वहीं, भिवानी के नागरिक अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने भी नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. उस दौरान HKRN कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान दीपक तंवर ने आरोप लगाया था कि कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: Haryana में घाटे में चल रही शुगर मिलों पर सख्ती, खाली जमीन पर बनेंगे वेयरहाउस; एथेनॉल प्लांट लगाने की तैयारी

(विजय राणा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES