SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बच्चों को फ्री ट्यूशन का देती थीं लालच.. फिर शुरू होता था खेल, धर्मांतरण केस में 4 महिलाएं अरेस्ट

गुरुग्राम में मुफ्त शिक्षा देने के बहाने बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप सामने आया है. पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है और मौके से सीसीटीवी कैमरा और मोबाइल फोन बरामद किया है.

Written By Gaurav Pandey
Published: Nov 16, 2026, 13:48 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:53 IST
Image Credit: चार महिलाएं करीब एक साल से हर शनिवार दिल्ली से गुरुग्राम आती थीं. यहां बच्चों को शिक्षा और खाने-पीने की चीजें देने के नाम पर निजी पाठशाला चलाती थीं.
Join

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बच्चों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मामला सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के गांव घाटा का है. आरोप है कि एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत महिला अपनी तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी. 

महिलाएं इलाके की झुग्गी-बस्ती में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के बहाने अपने पास बुलाती थीं. पुलिस के अनुसार, पिछले करीब सात महीनों से गांव घाटा इलाके में इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं.

ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाएं बच्चों को मुफ्त ट्यूशन देने के नाम पर एक निजी पाठशाला संचालित कर रही थीं. इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ खाने-पीने की चीजें भी दी जाती थीं. आरोप है कि बच्चों को पिकनिक पर घुमाने और अन्य चीजों का लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था. 

इस संबंध में सूचना मिलने के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने गांव घाटा में छापेमारी की. पुलिस टीम ने मौके से चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की पूछताछ में महिलाओं की पहचान ललनपुई, अशमिता चाहार, राजकुमारी चाओबा सिंह और सुमन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ललनपुई एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर काम करती है. अशमिता चाहार एक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयंसेवक के तौर पर काम करती है. 

वहीं, राजकुमारी चाओबा सिंह एक निजी कंपनी में लीड एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है. चौथी आरोपी सुमन ने पिछले साल ही ग्रेजुएशन पूरी की है और फिलहाल बीएड की तैयारी कर रही है.

एक साल से हर शनिवार दिल्ली से गुरुग्राम

पूछताछ में सामने आया है कि चारों महिलाएं करीब एक साल से हर शनिवार दिल्ली से गुरुग्राम आती थीं. यहां बच्चों को शिक्षा और खाने-पीने की चीजें देने के नाम पर निजी पाठशाला चलाती थीं. पुलिस का आरोप है कि इस दौरान बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था. 

गांव घाटा और सेक्टर-56 के आसपास की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले बच्चों को इस गतिविधि से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि, मामले में धर्मांतरण से जुड़े आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से एक सीसीटीवी कैमरा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. फिलहाल चारों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. पुलिस बरामद सामान की जांच करने के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गतिविधि में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. 

मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है. एसीपी सदर कपिल अहलावत ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गुरुग्राम से देवेंद्र भारद्वाज की रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें- हरियाणा में अगले 7 दिन मौसम के दो रंग, 18 जिलों में बारिश के आसार; 16 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES