SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फरीदाबाद में सड़क हादसा: पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत; चालक फरार

Faridabad Road Accident: फरीदाबाद ये एक मामला सामने आया है, जहां NHPC के पास पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं. इलाज के दौरान 36 साल की आशा की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है.

Written By Akanchha Singh
Published: Sep 22, 2026, 01:02 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 01:03 PM IST
Image Credit: Faridabad_Road_Accident
Join

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में NHPC के पास सड़क हादसा हो गया, जिसमें 36 साल की महिला की मौत हो गई. पानी के टैंकर ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों महिलाएं घायल हो गई. बाद में इलाज के दौरान घायल आशा की निजी अस्पताल में मौत हो गई. वहीं दूसरी महिला का इलाज अभी अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया. दूसरी तरफ पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है.    

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान SGM नगर की आशा के रूप में हुई है. आशा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी. इन दिनों उसकी ड्यूटी एनएचपीसी के पास के ईएसआईसी गर्ल्स हॉस्टल में लगी हुई थी.      

कैसे हुआ एक्सीडेंट?  
जब आशा का एक्सीडेंट हुआ तब वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी. दोनों ही महिलाएं एनएचपीसी के पास पहुंची थीं, तभी एक पानी के टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई और उन्हें ज्यादा चोट भी लग गई.  

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल?  
जैसे ही ये हादसा हुआ आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. आशा को ज्यादा चोटें लगी थी. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है.    

पुलिस जांच कर रही है
आशा की मौक की खबर मिलते ही उसके घर में मातम का माहौल बन गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. आशा परिवार में कमाने वाली सदस्य थी और ईएसआईसी अस्पताल में काम करके परिवार का सहारा बनी हुई थी. वहीं सराय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पानी के टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है.

चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस हादसे के कारणों, टैंकर चालक की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है. साथ ही हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, जिससे घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके.

(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES