पहले परमजीत को नीचे बुलाया, फिर कर दी गोलियों की बौछार, CCTV ने खोला हत्या का राज!
फरीदाबाद के परमजीत हत्याकांड से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है. धनतेरस की शाम हुई इस घटना के तीन वीडियो मिले हैं. इनमें आरोपी मोनू शर्मा की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. फुटेज सामने आने के बाद मामले में कई नई बातें सामने आई हैं.
Published: Nov 12, 2026, 09:12 AM IST
| Updated: Nov 12, 2026, 09:37 AM IST
फरीदाबाद के परमजीत हत्याकांड का CCTV फुटेज सामने आया है. धनतेरस की शाम हुई इस वारदात के तीन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आरोपी मोनू शर्मा की गतिविधियां कैद हुई हैं. फुटेज सामने आने के बाद हत्या से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, ये घटना दिवाली से दो दिन पहले फरीदाबाद के सेक्टर-21C में हुई थी. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी मोनू शर्मा पहले अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचता है. इसके बाद वह परमजीत को उनके पहली मंजिल के फ्लैट से नीचे बुलाता है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने गाड़ी पार्क करने का बहाना बनाया था. आरोपी के बुलाने पर परमजीत अपने बेटे के साथ नीचे पार्किंग एरिया में पहुंच जाते हैं. कुछ देर बाद आरोपी भी वहां आ जाता है.
खबर अपडेट की जा रही है...