भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /हरियाणा
  • /पहले प्यार-शादी, फिर विवाद और हत्या की साजिश, फरीदाबाद में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या

पहले प्यार-शादी, फिर विवाद और हत्या की साजिश, फरीदाबाद में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या

फरीदाबाद में गोपाल नामक शख्स की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हत्या के बाद पत्नी ने घर में बदमाशों के घुसने की झूठी कहानी बनाई.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 17, 2026, 03:28 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 03:40 PM IST
joinshare
पहले प्यार-शादी, फिर विवाद और हत्या की साजिश, फरीदाबाद में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या
Image Credit: फरीदाबाद में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Faridabad News: फरीदाबाद से रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. महिला ने अपने पति की चाकू गोदकर हत्या कर दी और बाद में घरों में बदमाशों के घर में घुसने की कहानी बना दी. फिलहाल गोपाल (37) की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, काजल ने करीब 16 साल पहले गोपाल से लव मैरिज की थी. अब दोनों के बीच योगेंद्र को लेकर विवाद चल रहा था. योगेंद्र बाउंसर है. काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची.

14-15 अक्टूबर की रात गोपाल घर में सो रहा था. आरोप है कि इसी दौरान काजल ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद काजल ने घर में बदमाशों के घुसने और गोपाल के साथ मारपीट करने की कहानी बताई. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

सिलसिलेवार जानें कि आखिर क्या है पूरा मामला
20 साल से फरीदाबाद में नौकरी कर रहा था गोपाल
पल्ला थाना पुलिस के अनुसार, गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव कुंवरपुर का रहने वाला था. वह पिछले 20 साल से फरीदाबाद में कंपनी में मशीन ऑपरेटर की नौकरी कर रहा था. गोपाल चार भाइयों में सबसे बड़ा था. उससे छोटे अशोक (34), भूरा (31) और चंद्रवीर (26) हैं. अशोक और चंद्रवीर गोवा में बाउंसर हैं, जबकि भूरा हाथरस में ड्राइवरी करता है.

16 साल पहले कंपनी में काजल से मुलाकात हुई
गोपाल के भाई भूरा ने बताया कि करीब 16 साल पहले कंपनी में काम करने के दौरान गोपाल की मुलाकात काजल से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ. इसके बाद काजल अपने पहले पति को छोड़कर गोपाल के साथ हाथरस आ गई. उस समय काजल की पहली शादी से हुई बेटी शालनी करीब 5 साल की थी. दोनों ने हाथरस में कोर्ट मैरिज कर ली.पत्नी काजल

शादी के बाद गांव में बनाया मकान, पत्नी बच्चों के साथ रहने लगी
भूरा के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद गोपाल ने गांव में मकान बनवा लिया. इसके बाद काजल बच्चों के साथ गांव में रहने लगी, जबकि गोपाल फरीदाबाद में नौकरी करता रहा. वह समय-समय पर गांव आकर पत्नी और बच्चों से मिलता था. कई बार काजल भी बच्चों को लेकर फरीदाबाद आ जाती थी. गोपाल ने मकान बनाने में अपनी कमाई लगा दी थी. इसलिए वह चाहता था कि उसका परिवार गांव में ही रहे.

गोपाल और काजल के तीन बच्चे हुए
गोपाल और काजल के शादी के बाद दो बेटे और एक बेटी हुई. इनमें तनुज (10), हन्नी (6) और भूरी (3) शामिल हैं. काजल की पहली शादी से हुई बेटी शालनी (19) भी गांव में ही रहती थी. परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था. करीब तीन साल पहले गोपाल के मकान से लगभग 500 मीटर दूर रहने वाले योगेंद्र का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ. गोपाल और योगेंद्र दोस्त थे. गोपाल जब गांव आता था तो योगेंद्र उससे मिलने घर पहुंचता था. शुरुआत में दोनों की मुलाकात सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद योगेंद्र ने गोपाल की गैरमौजूदगी में भी घर आना शुरू कर दिया.

परिवार ने विरोध किया तो फंसाने की धमकी देने का आरोप
भूरा के अनुसार, जब परिवार को काजल और योगेंद्र के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया. आरोप है कि इस पर काजल उन्हें फंसाने की धमकी देती थी. इसके चलते परिवार के लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे. कुछ समय पहले गोपाल को काजल और योगेंद्र के रिश्ते के बारे में पता चला था. इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. इसी विवाद के चलते गोपाल कई महीनों से गांव स्थित अपने घर नहीं गया था.

प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, लगातार हो रहे पारिवारिक विवाद के चलते काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर गोपाल की हत्या की साजिश रची. गोपाल के भाई भूरा ने बताया कि इसी साजिश के तहत 13 अक्टूबर को काजल बच्चों को लेकर फरीदाबाद आ गई. इसके अगले दिन 14 अक्टूबर को उसने योगेंद्र को भी फरीदाबाद बुला लिया.काजल का बॉयफ्रेंड

14-15 अक्टूबर की रात चाकू से किए कई वार
पुलिस के अनुसार, 14-15 अक्टूबर की रात गोपाल शराब पीकर घर पहुंचा था. गोपाल और काजल एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में थे. आरोप है कि इसी दौरान काजल ने सब्जी काटने वाले चाकू से गोपाल की गर्दन पर कई वार कर दिए. इससे गोपाल की मौत हो गई.

भूरा ने बताया कि वारदात के बाद उनकी भतीजी शालनी का फोन आया. उसने कहा कि जल्दी घर आ जाओ, पापा बेहोश पड़े हैं. इसके बाद उन्होंने काजल से बात की तो उसने बताया कि कुछ बदमाश घर में घुस आए थे और गोपाल के साथ मारपीट की थी. जब वह मौके पर पहुंचे और हालात देखे तो उन्हें काजल की बात पर संदेह हुआ. उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस काजल को मौके से अपने साथ ले जा चुकी थी.

पूछताछ में पत्नी ने कबूली हत्या की बात
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि काजल ने अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. काजल ने चाकू से गोपाल की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के समय गोपाल ने शराब पी हुई थी.

पुलिस ने काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. गोपाल के भाई अशोक ने उसकी बेटी शालनी पर भी संदेह जताया था, लेकिन अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: चोरों ने गजब कॉन्फिडेंस दिखाया! बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार उठा ले गए, 7 मिनट में नौ-दो-ग्यारह

(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Crime News