App

हरियाणा में चक्रवात का असर, 15 जिलों में बारिश-तेज हवाओं और ओले गिरने का अलर्ट; 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मौसम बदलने से कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका है. वहीं नवंबर की शुरुआत में मौसम साफ रहने और सुबह-रात ठंड बढ़ने का अनुमान है.

हरियाणा में चक्रवात का असर, 15 जिलों में बारिश-तेज हवाओं और ओले गिरने का अलर्ट; 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
Image Credit: AI IMAGE

हरियाणा में मौसम ने करवट ली है. चक्रवात अर्नब के असर से गुरुवार सुबह राज्य के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई. पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, नारनौल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल के कई इलाकों में मौसम ठीक नहीं रहा. कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बाद आसमान में काले बादल छा गए.

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 15 जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी अनुमान है. करनाल और यमुनानगर में आंधी-तूफान की संभावना है. मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की उम्मीद है.

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है, इसलिए सतर्क रहने की भी जरूरत है.

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा?
30 अक्टूबर को हरियाणा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बिजली गिरने और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पंचकूला, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार समेत कई जिलों के मौसम पर नजर रखी जाएगी.

बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम में और बदलाव हो सकते हैं. इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के लेटेस्ट अनुमान पर नजर रखें और खराब मौसम में सावधानी बरतें.

5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
नवंबर की शुरुआत में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. बारिश कम होने की उम्मीद हैऔर दिन में धूप निकल सकती है.
2 नवंबर को राज्य में दिन में मौसम साफ रहने और अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है. सुबह और देर शाम तापमान में गिरावट से हल्की ठंड हो सकती है.
3 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. धूप निकलने से दिन में तापमान बढ़ सकता है, लेकिन सुबह ठंडी रह सकती है.
4 नवंबर को बारिश कम होने और मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंधली धूप दिख सकती है. 
मौसम के अनुमान के अनुसार, 5 नवंबर को मौसम साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान बढ़ सकता है, जबकि सुबह और रातें काफी ठंडी रह सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More