SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली-छठ पर अंबाला से 22.50 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे को हुई 48 करोड़ रुपये की कमाई

दीपावली और छठ के दौरान 16 नवंबर तक अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशनों से 22.50 लाख यात्रियों ने सफर किया. इस दौरान रेलवे को करीब 48 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 17, 2026, 08:29 IST | Updated: Nov 17, 2026, 08:30 IST
Image Credit: दीपावली-छठ पर अंबाला से 22.50 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे को हुई 48 करोड़ रुपये की कमाई
Join

दीपावली और छठ पर्व के दौरान अपने घरों तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ के बीच उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने बेहतर प्रबंधन का दावा किया है. त्योहारों के दौरान 16 नवंबर तक मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से करीब 22 लाख 50 हजार यात्रियों ने सफर किया.

अंबाला से रेलवे को ने की 48 करोड़ रुपये आमदनी
इस दौरान रेलवे को इस दौरान लगभग 48 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए.

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान हर साल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में रेलवे की कोशिश रही कि यात्रियों को समय पर सही जानकारी मिले और वे बिना किसी परेशानी के अपनी ट्रेन तक पहुंच सकें. इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी.

रेलवे अधिकारियों से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक ने जिम्मेदारी निभाई
उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई. पूरी टीम ने आपसी तालमेल के साथ काम किया, जिसके चलते यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफलता मिली. उनके मुताबिक, इस दौरान किसी बड़ी असुविधा या शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई.

नवंबर के अंत तक स्पेशल ट्रेनों के फेरे होंगे पूरे
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि त्योहारों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में से कुछ के फेरे पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी बचे हुए फेरे नवंबर के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे. रेलवे की कोशिश रही कि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के साथ अपने घर पहुंचें और परिवार के साथ दीपावली एवं छठ का त्योहार खुशी से मना सकें.

ये भी पढ़ें: Panipat में आखिर क्यों 20 औद्योगिक इकाइयों पर बंदी की तलवार? 10 पहले से बंद; NFL को राहत

(अंबाला से अमन कपूर की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES