SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

Miss Universe 2026 Winner Live Updates: कौन हैं केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो, जो मिस यूनिवर्स 2026 में करने जा रहीं भारत का झंडा बुलंद

Miss Universe 2026 Winner Live Updates: केरल की 19 साल की लॉ स्टूडेंट काजिया लिज मेजो 75वें मिस यूनिवर्स मुकाबले में भारत की कमान संभालेंगी. अबू धाबी में पली-बढ़ी काजिया क्लासिकल डांसर और एक्ट्रेस भी हैं. जयपुर में खिताब जीतने के बाद अब प्यूर्टो रिको के मंच पर इतिहास रचने की उनकी पूरी कहानी.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 25, 2026, 05:46 IST | Updated: Nov 25, 2026, 06:07 IST
Image Credit: मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी काजिया मेजो
Join

Miss Universe 2026 Winner Live Updates: 75वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट में इस बार पूरे भारत की उम्मीदें केरल की रहने वाली 19 साल की काजिया लिज मेजो पर टिकी हुई हैं. काजिया केरल की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है. अब वे ग्लोबल मंच पर देश का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं. प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में मौजूद जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में 24 नवंबर 2026 को इसका ग्रैंड फिनाले होना है. इस बड़े इवेंट में दुनिया भर की 116 सुंदरियां ताज के लिए मुकाबला करेंगी और मेक्सिको की फातिमा बॉश नई विनर को ताज पहनाएंगी.

19 साल की काजिया लिज मेजो का सफर काफी दिलचस्प रहा है. उनका जन्म केरल के मावेलिककारा में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश अबू धाबी में हुई. उन्होंने अबू धाबी के एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद वे हाई एजुकेशन के लिए भारत लौट आईं. फिलहाल काजिया बेंगलुरु में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ ही मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना नाम कमा रही हैं. पढ़ाई और ग्लैमर की दुनिया के बीच उन्होंने बहुत ही शानदार तालमेल बिठाया है, जो आज की यंग जनरेशम के लिए किसी बड़ी इंस्पिरेशन से कम नहीं.

एक्टिंग और म्यूजिक में भी माहिर हैं काजिया

काजिया लिज मेजो की पहचान सिर्फ पढ़ाई और मॉडलिंग तक ही सीमित नहीं है. वे पिछले 12 सालों से क्लासिकल डांस सीख रही हैं और इसमें पूरी तरह ट्रेंड हैं. इसके अलावा उन्हें गाना गाने का भी बहुत शौक है और वे वायलिन और ड्रम जैसे मुश्किल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी आसानी से बजा लेती हैं. काजिया एक्टिंग और पब्लिक स्पीकिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं और मलयालम फिल्म ‘शायलॉक’ से अपना डेब्यू भी किया है. साल 2026 की शुरुआत में सबसे कम उम्र में मिस यूनिवर्स केरल बनने के बाद, 23 अगस्त को जयपुर में 52 कंटेस्टेंट्स को हराकर उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता.

25 Nov 2026 06:00 IST

मिस यूनिवर्स 2026 अपडेट: क्या भारत अपना चौथा ताज घर ला पाएगा?

मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन के इस खास मौके पर आइए एक नजर उन सुनहरे पलों पर डालते हैं, जब भारत की बेटियों ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया और ये बड़ा खिताब अपने नाम किया. इस शानदार सफर की शुरुआत साल 1994 में हुई थी जब सुष्मिता सेन ‘मिस यूनिवर्स’ बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. इसके ठीक 6 साल बाद यानी साल 2000 में लारा दत्ता ने अपनी खूबसूरती और समझदारी के दम पर देश को दूसरा ताज दिलाया. इसके बाद साल 2001 में सेलिना जेटली चौथी रनर-अप रही थीं. लंबे इंतजार के बाद साल 2021 में हरनाज संधू ने इस इतिहास को दोहराया और तीसरी बार ये ताज भारत की झोली में डाला. अब साल 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाले इस बड़े मंच पर सभी की निगाहें काजिया पर टिकी हैं. पूरे देश को उम्मीद है कि वे इस बार भारत का तिरंगा सबसे ऊपर लहराएंगी और चौथा ताज घर लेकर आएंगी.

25 Nov 2026 05:56 IST

मिस यूनिवर्स 2026: काजिया लिज मेजो के ग्रैंड फिनाले गाउन ने जीता सबका दिल

मिस यूनिवर्स 2026 के ग्रैंड फिनाले की चर्चा हर तरफ हो रही है और इस बीच काजिया लिज मेजो ने अपने ईवनिंग गाउन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उनका ये खास गाउन मशहूर वियतनामी डिजाइनर न्हामोट ने तैयार किया है. इस ड्रेस में की गई शानदार कारीगरी और बारीक डिजाइन देखते ही बनती है, जो काजिया की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है. स्टेज पर जब वे इस आउटफिट में उतरीं तो हर किसी की नजरें बस उन पर ही टिक गईं. सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इस रॉयल अंदाज और न्हामोट के क्रिएटिव काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

25 Nov 2026 05:51 IST

मिस यूनिवर्स 2026 अपडेट: ग्रैंड फिनाले के लिए रवाना हुईं काजिया

मिस यूनिवर्स 2026 के सबसे बड़े और आखिरी राउंड यानी ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच इस बड़े ब्यूटी पेजेंट से जुड़ी एक खास अपडेट सामने आई है. खूबसूरत कंटेस्टेंट काजिया लिज मेजो अब ग्रैंड फिनाले के मंच पर अपना जलवा बिखेरने के लिए रवाना हो चुकी हैं. इस मौके पर काजिया ने मशहूर डिजाइनर आशीष कुमार का तैयार किया हुआ बेहद खूबसूरत इलेक्ट्रिक ब्लू कूट्योर आउटफिट कैरी किया है, जिसमें उनका अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है. भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 30 मिनट से इस ग्रैंड इवेंट की शुरुआत होगी.

25 Nov 2026 05:48 IST

मिस यूनिवर्स का 75वां सीजन: नए ताज की चमक के बीच विवादों का तड़का

मिस यूनिवर्स का ये 75वां सीजन ऑर्गनाइजेशन के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है और इस खास मौके पर एक नया क्राउन भी लॉन्च किया गया है. जार्ज विटल्स और पेरिस के ज्वेलरी ब्रांड मेसन डी ओर ने मिलकर इस क्राउन को डिजाइन किया है, जिसमें व्हाइट गोल्ड पर 3,150 हीरे लगे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस और कॉन्फिडेंस को नेशनल कॉस्ट्यूम, प्रिलिमिनरी और फाइनल राउंड में जज किया जाएगा. लेकिन फिनाले से पहले ही कई कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ने, फ्रेंचाइजी राइट्स के झगड़े और खराब मैनेजमेंट की खबरों ने इस बड़े इवेंट को विवादों में ला दिया है. बता दें कि भारत से सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हरनाज संधू (2021) पहले यह खिताब जीत चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES