SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

RJ महवश का चौंकाने वाला दावा, युजवेंद्र चहल ने प्रेग्नेंट धनश्री को दिया धोखा? आखिर क्या है वायरल VIDEO का सच

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद अब सोशल मीडिया पर आरजे महवश का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा देने की बात कही जा रही है. लोग इसे सीधे चहल से जोड़ने लगे. चलिए बताते हैं आखिर इस पूरे वायरल दावे के पीछे का असली सच क्या है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 05, 2026, 09:40 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:41 AM IST
Image Credit: RJ महवश के पुराने इंटरव्यू से फिर चर्चा में आए धनश्री-चहल
Join

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा की पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर फिर से खूब गपशप चल रही है. दोनों ने शादी के कुछ ही सालों बाद अलग होने की राह चुन ली थी. उस वक्त सोशल मीडिया पर धनश्री को लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. कुछ यूजर्स ने तो उन्हें बेवजह ‘गोल्ड डिगर’ तक कह डाला था. अब काफी दिनों बाद दोनों का नाम अचानक से फिर चर्चा में आ गया है. वैसे इस बार कोई नई बात नहीं हुई है, बल्कि रेडियो जॉकी महवश का एक पुराना वीडियो सामने आने की वजह से ये पुराना मामला फिर से तूल पकड़ रहा है.

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आरजे महवश एक ऐसे शख्स का जिक्र कर रही हैं, जिसने अपनी प्रेग्नेंट बीवी को धोखा दिया था. ये क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने बिना सोचे-समझे इसे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा से जोड़ना शुरू कर दिया. कई यूजर्स तो ये दावा भी करने लगे कि आरजे ने चहल को लेकर कोई बहुत ‘बड़ा खुलासा’ कर दिया है, लेकिन अगर आप इस बात की तह तक जाएंगे, तो साफ समझ आ जाएगा कि वीडियो को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करके अफवाह उड़ाई जा रही है.

वायरल वीडियो के पीछे की असली सच

ये पूरा मामला पिंकविला के एक पुराने पॉडकास्ट का है. बातचीत में महवश कहती है कि ऊपर वाला जिसे बचा ले वही समझ पाता है. उस इंसान का तलाक इसलिए हुआ, क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था और ऐसे लोग कभी नहीं सुधरते. इसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने इसी पार्ट की एक छोटी सी क्लिप काट ली और उसे युजवेंद्र चहल के नाम से जोड़कर तेजी से शेयर करने लगे. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल हुआ, लेकिन पूरी सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. अगर आप आगे का पूरा वीडियो ध्यान से देखेंगे तो समझ आ जाएगा कि बात किसी और के बारे में हो रही थी.

3 घंटे 15 मिनट की Ramayana का वो सीन... जिसने देखकर खड़े हो गए ऑडियंस के रोंगटे, स्क्रीन पर अटकी रह गईं निगाहें; खुला रह गया मुंह

किसके बारे में बात कर रही थीं महवश?

अगर आप इस पॉडकास्ट को देखें तो आरजे महवश ने खुद इस बात को साफ कर दिया कि वे किसी और की नहीं बल्कि अपने पुराने दिनों की बात कर रही थीं. जब वे 19 साल की थीं और अलीगढ़ में रहा करती थीं, तब फेसबुक पर उनकी दोस्ती वहीं के रहने वाले एक लड़के से हुई थी. आगे चलकर उस लड़के ने महवश को प्यार में बहुत बड़ा धोखा दिया. बाद में महवश को ये बात पता चली कि उस धोखेबाज लड़के ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के साथ भी ऐसा ही किया था. महवश ने साफ कह दिया कि इस सारे मामले का क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.

कैसे शुरू हुई कहानी और कहां हुआ अंत?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की लव स्टोरी साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दिनों में शुरू हुई थी. दरअसल, चहल ने धनश्री की ऑनलाइन डांस क्लास जॉइन की थी, वहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. उसी साल दिसंबर 2020 में दोनों ने गुरुग्राम में धूमधाम से शादी कर ली. मगर शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन की बातें सामने आने लगीं. बात इतनी बढ़ गई कि फरवरी 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और कोर्ट में अर्जी लगा दी. कुछ समय बाद कोर्ट ने भी तलाक पर मुहर लगा दी.

शादी के दूसरे महीने में ही समझ आ गई थी बात

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में अनबन की खबरें पहले भी काफी चर्चा में रही हैं. एक रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में बातचीत करते हुए धनश्री ने अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बात की थी. शो के दौरान कुब्रा सैत ने उनसे सीधा सवाल किया कि उन्हें कब ऐसा लगा कि ये रिश्ता आगे नहीं चल पाएगा? इस पर धनश्री ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था कि शादी के पहले साल में ही, दूसरे महीने तक उन्होंने ये बात भांप ली थी. उनका ये खुलासा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे. इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें बनने लगी थीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES