)
नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और आते ही इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. जिन्होंने इसे पेड प्रिव्यू में देखा था, वो तो पहले से ही इसकी तारीफों के पुल बांध रहे थे, पर अब सोशल मीडिया पर आम लोगों के रिएक्शन्स की भी बाढ़ आ गई है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. हर कोई इसके शानदार सेट्स, एक्टर्स के लुक और कहानी कहने के नए तरीके की जमकर तारीफ कर रहा है. लोग कह रहे हैं कि बड़े पर्दे पर ऐसा जादू पहले कभी नहीं देखा.
थिएटर से बाहर निकलते ही लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अलग ही दुनिया का अहसास है. लोग सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इसके शानदार सीन देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हर किसी की जुबान पर कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ है, जिन्होंने इस पुरानी कहानी में मानो नई जान फूंक दी हो. फिल्म का पहला हिस्सा इतना ज्यादा कसा हुआ और मजेदार है कि बच्चे हों या बड़े, सब अपनी कुर्सी से चिपके रह जाते हैं. यही वजह है कि सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़ जुट रही है और लोग टिकट काउंटर पर लाइन लगाए खड़े हैं.
The Ravana vs Jatayu sequence, featuring the Pushpak Vimana and breathtaking aerial combat... is one of the finest sequences I have ever witnessed. Words aren't enough to appreciate director #NiteshTiwari and the entire VFX team for bringing something so extraordinary to life. A sequence beyond imagination.. exceeding every expectation. ABSOLUTELY SPECTACULAR! 🔥🏹
— Ravi Gupta (@FilmiHindustani) November 4, 2026
सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के एक्शन सीन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. यूजर समदर खंगारोत को रावण और जटायु की लड़ाई का सीन इतना जबरदस्त लगा कि उन्होंने इसे पांच में से पांच स्टार दे दिए. उनका कहना है कि ये सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस में से एक है और इसे शहर के सबसे बड़े पर्दे पर ही देखना चाहिए. वहीं, ‘मूवीज टाल्क आफिशियल’ ने बताया कि इस आमने-सामने की टक्कर ने उन्हें पूरी तरह दंग कर दिया. सीन देखते समय वे स्क्रीन से अपनी नजरें तक नहीं हटा पाए. उनके मुताबिक इसमें गजब का रोमांच, इमोशन और भव्यता साफ नजर आती है.
#Ramayana Ravana vs Jatayu, the greatest aerial battle in cinematic history. Just wow. Watch it on the biggest screen you can find ⭐⭐⭐⭐⭐
— Samder Khangarot (@samderkhangarot) November 5, 2026
फिल्म रिव्यू करने वाले रवि गुप्ता और दर्शकों का मानना है कि पुष्पक विमान और हवा में होने वाली टक्कर का सीन हमारे सिनेमा के सबसे शानदार सीन्स में से एक है. डायरेक्टर नितेश तिवारी और उनकी वीएफएक्स टीम ने जिस बारीकी से इसे पर्दे पर उतारा है, उसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है. मेकर्स ने स्क्रीन पर सच में कुछ कमाल का जादू रच दिया है. बड़े आईमैक्स पर्दे पर इस पूरे सीन को देखने का मजा बिल्कुल अलग ही लेवल का अहसास कराता है. देखने वालों का साफ कहना है कि टेक्निक के मामले में यह हॉलीवुड को सीधी टक्कर देती है और इसका हर एक फ्रेम आपको सीट से बांधकर रखता है.
Man, the Jatayu Vs Ravana sequence in #Ramayana genuinely left me speechless! I was completely glued to the screen. The thrill, the emotions, the sheer scale… I got goosebumps! Watching this on IMAX made it even more special. What a scene! 🤯 https://t.co/UrKYCWsIDm
— Movies Talk Official (@moviestalkhindi) November 4, 2026
फिल्म को लेकर दिख रही भारी एक्साइटमेंट के बीच एक यूजर कुमार शेंडबालकर ने कमाल का काम किया. उन्होंने मॉर्डन एआई तकनीक से जटायु और रावण के बीच हुए घमासान युद्ध का एक शानदार वीडियो तैयार किया है. कुमार ने ये बात पहले ही साफ कर दी है कि ये उनका अपना बनाया हुआ एक ‘फैन-मेड’ वीडियो है और इसका फिल्म की असली टीम से कोई सीधा संबंध नहीं है. उन्होंने इसमें किरदारों और माहौल को कुछ इस तरह सजाया है कि ये किसी शानदार सिनेमा प्रोजेक्ट जैसा दिखता है. सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर लोगों का प्यार साफ नजर आता है.
I created this Jatayu vs Ravana battle sequence as if it were from a cinematic Ramayana movie. This is a fan-made AI video, created using Ai with custom character, location, and prop assets inspired by the Ramayana movie. Nothing official #ramayan #yash #Seedance #higgsfilde https://t.co/I5uIOC6dWQ
— KUMAR SHEDABALKAR (@KumarHallur) July 20, 2026
इस जबरदस्त फिल्म को जाने-माने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बनाया है. वहीं, इसके गानों और म्यूजिक को एआर रहमान और हंस जिमर की मशहूर जोड़ी ने तैयार किया है. दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली ये मूवी अपने अनाउंसमेंट के दिन से ही पूरे देश में चर्चा का सबसे बड़ा टॉपिक बनी हुई थी. थिएटर्स में आने से ठीक पहले सेंसर बोर्ड ने इसे ‘यू’ सर्टिफिकेट देकर पास किया था. करीब 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) का लंबा रनटाइम होने के बाद भी दर्शक थिएटर्स में एक सेकंड के लिए भी बोर महसूस नहीं करते. यही बड़ी वजह है कि लोग इसे मस्ट वॉच फिल्म बता रहे हैं.
Jatayu vs Ravana: Easily one of the best sequences in the movie! The Pushpak Vimaan sequence is particularly impressive. The Jatayu and Ravana confrontation delivers both cinematic spectacle and emotional impact. This is one sequence you'll genuinely enjoy.
— AcToR(हत्यारा)⚜️ (@Psjai740) November 4, 2026