डर, दुश्मनी और दोस्ती: 'आप मुझसे डरते थे...', KWK9 में सलमान खान का फिर दिखा दबंग अंदाज, SRK संग पुरानी दुश्मनी पर तोड़ी चुप्पी
Koffee With Karan Season 9: पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन ने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. जियोहॉटस्टार पर हाल ही में शुरू हुए इस धमाकेदार टॉक शो के पहले ही एपिसोड में भाईजान सलमान खान ने शिरकत की, जहां शाहरुख खान के साथ उनके एक पुराने और सनसनीखेज खुलासे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
'कॉफी विद करण' का नया सीजन ओटीटी पर आते ही गदर मचाने लगा है. इस बार शो के मेकर्स ने ऑडियंस को शुरुआती एपिसोड में ही एक ऐसा सरप्राइज दे दिया है, जिसकी चर्चा पूरे इंटरनेट पर हो रही है. इस मोस्ट अवेटेड शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने शिरकत की और उनके आते ही सेट का माहौल पूरी तरह से बदल गया. करण जौहर के इस पॉपुलर चैट शो के नए सीजन का प्रीमियर 14 अक्तूबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर हुआ, जहां सलमान ने अपनी मौजूदगी से शो की रौनक में चार चांद लगा दिए.
शो की शुरुआत हमेशा की तरह मजेदार नोंक-झोंक और कुछ शरारती सवालों के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बातचीत काफी दिलचस्प और पुरानी यादों से भर गई. बातचीत के दौरान करण जौहर ने बिना किसी झिझक के ये मान लिया कि वो आज भी सलमान खान के सामने आते ही अजीब से स्ट्रैस और घबराहट में आ जाते हैं. करण ने अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हुए कहा, 'आपके अलावा कोई और मुझे इतना स्ट्रैसफुल, घबराया हुआ और एक्साइटेड नहीं करता. मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन ये बिल्कुल नहीं बदला है.'
सलमान खान का तीखा सवाल, शाहरुख का जिक्र
होस्ट करण जौहर की इस बात और कहने का अंदाज साफ दिखा रहा था कि भाईजान का खौफ और रुतबा इंडस्ट्री में आज भी वैसा ही कायम है. करण की इस बात पर सलमान खान ने तुरंत चुटकी ली और एक ऐसा सवाल किया, जिसने सीधे तौर पर इंडस्ट्री के सबसे बड़े विवाद की यादें ताजा कर दीं. सलमान ने मुस्कुराते हुए पूछा कि क्या इस घबराहट के पीछे कोई खास वजह है. उन्होंने कहा, 'क्या ये तुम्हारी वजह से है या किसी और की वजह से?'. एक्टर का इशारा साफ तौर पर शाहरुख खान के साथ उनके अतीत के रिश्तों की ओर था.
'आप मुझसे डरते थे, शाहरुख की वजह से...'
सलमान खान ने माहौल को हल्का करते हुए करण को तसल्ली भी दी और कहा, 'अभी आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि सब कुछ ठीक है. काफी समय से सब कुछ ठीक ही चल रहा है.' वहीं इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सलमान ने खुलकर माना कि एक दौर ऐसा भी था, जब दोनों सुपरस्टार्स के बीच चीजें बिल्कुल नॉर्मल नहीं थीं. उन्होंने इस पुराने दौर को याद करते हुए एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने रखा.
सलमान ने आगे कहा, 'एक समय ऐसा था जब हालात अच्छे नहीं थे. इसलिए, मैं समझ सकता था कि आप मुझसे डरते थे, आपकी वजह से नहीं, बल्कि शाहरुख की वजह से'. सलमान खान की इस बात को सुनकर करण सिर्फ मुस्कुराकर रुक गए उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया, लेकिन सलमान की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.
सबके बाप में है दम! सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर किया रेयर मोमेंट, देखें Viral Photos
आखिर जुलाई 2008 की रात को क्या हुआ था?
सलमान के इस खुलासे के बाद लोगों को वो पुराना विवाद याद आ गया, जब बॉलीवुड के ये दो सबसे बड़े सितारे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे. खबरों के मुताबिक, जुलाई 2008 में मुंबई में कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में एक तीखी झड़प के बाद सलमान और शाहरुख की दोस्ती में दरार आ गई. खबरों के अनुसार, इस कड़वाहट की शुरुआत उनके टीवी शोज 'दस का दम' और 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?' पर किए गए कमेंट्स से हुई. इसके बाद सलमान की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन के जिक्र पर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच की दूरी सालों तक बनी रही.
खिलाड़ी बदले, रिश्ते सुधरे और अब सब कुछ है ऑल इज वेल
उस विवाद के दौरान करण जौहर भी पार्टी में मौजूद थे और अनबन के तुरंत बाद वो शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ वहां से चले गए थे, जिससे रिश्तों में और खटास आ गई थी. हालांकि, समय के साथ हर घाव भर जाता है और इन दोनों दिग्गजों ने भी अपने गिले-शिकवे भुला दिए. जुलाई 2013 में राजनेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी दुश्मनी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया था. तब से लेकर आज तक सलमान और शाहरुख का याराना जगजाहिर है और वो अक्सर एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते नजर आते हैं. वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में भी भाईजान ने खुलकर अपनी दोस्ती निभाई थी.