SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुश्किल में फंसे रैपर यो यो हनी सिंह, महाराष्ट्र साइबर का समन, पेशी के लिए मांगा समय, जानें क्या है मामला?

रैपर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल उन्हें महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए समन भेजा था. सिंगर साइबर अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए, वहीं अब उन्होंने पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 05, 2026, 06:52 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 06:56 PM IST
Image Credit: महाराष्ट्र साइबर के सामने पेशी के लिए सिंगर ने मांगा समय
Join

पॉपुलर और ट्रेंड सेटिंग रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. यो यो हनी सिंह ने अपने करियर की में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं. एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था. सिंगर को अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा था. सिंगर महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए. हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर जांच अधिकारी से पेशी के लिए कुछ और समय मांगा है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुडा है. जानकारी के अनुसार एक इंसान ने रैपर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी. इसी शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र साइबर ने मामले की जांच शुरू की है और हनी सिंह को पुछताछ के लिए बुलाया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

पूछताछ के लिए होना था पेश

महाराष्ट्र साइबर की ओर से जारी समन के अनुसार हनी सिंह को आज 5 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होना था, लेकिन वह पूछताछ के लिए नहीं पहुचें.वहीं उन्होंने महाराष्ट्र साइबर से संपर्क करके पेश होने के लिए ज्यादा समय की मांग की है. जांच एजेंसी तय करेगी कि हनी सिंह को पूछताछ के लिए अगली तारीख कब दी जाएगी. हनी सिंह की तरफ से शिकायत को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है.

14 सितंबर को फिर से जारी किया था नोटिस

सिंगर हनी सिंह को 1 सितंबर 2026 को नोटिस जारी किया गया था. जारी नोटिस में उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेशा होना था. महाराष्ट्र साइबर के मुताबिक म्यूजिक प्रोड्यूसर और रैपर यो यो हनी सिंह तय समय पर अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्हें 14 सितंबर को फिर से नोटिस जारी किया था.

विवादों से है रिश्ता

हनी सिंह का नाम अक्सर विवादों में रहता है. साल 2012 में वॉल्यूम 1 गाना विवाद हुआ था. दिल्ली में गैंगरेप के मामले के बाद उनके गाने वॉल्यूम 1 को लेकर जमकर विरोध हुआ था. दिल्ली हाईकोर्ट ने गाने को अश्लील और महिला विरोधी बताया था. जिसके बाद वॉल्यूम 1 गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया था. रैपर हनी सिंह का बादशाह के साथ ब्राउन रंग सॉन्ग को लेकर कॉट्रोवर्सी जारी है. दोनों के बीच गाने के राइट्स को लेकर मतभेद देखा गया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES