SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Mohsin Khan Secret Wedding: 'ये रिश्ता...' फेम मोहसिन खान ने मंगेतर तमन्ना संग रचाई शादी! सामने आया 'निकाह' का पहला लुक

Mohsin Khan Wedding: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ सीक्रेट शादी रचा ली है. निकाह की प्राइवेट सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये कपल एक रोमांटिक डांस करता हुआ नजर आ रहा है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 05, 2026, 10:28 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:02 AM IST
Image Credit: मोहसिन खान ने मंगेतर तमन्ना संग रचाई शादी
Join

टीवी पर कई सालों तक राज करने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान, जो अपने किरदार 'कार्तिक' के लिए फेम हुए ने, अपनी मंगेतर तमन्ना से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है. एक्टर ने अपने खास दिन की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वो दिन, माशाअल्लाह'. मोहसिन के इस पोस्ट के बाद फोटो के कमेंट सेक्शन पर बधाई मैसेज की बाढ़ आ गई. तो वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर इस प्राइवेट सेरेमनी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें फैंस तेजी से री-शेयर कर रहे हैं. इन वीडियोज में दोनों एक पति-पत्नि के रूप में अपना पहला डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

संडे के दिन मोहसिन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वो सफेद टक्सीडो पहने हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी तमन्ना पीच कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्टर ने अपने इस पोस्ट पर पाकिस्तानी सिंगर हमजा मलिक और जैन जोहेब का गाना 'अल्फाज' एड किया है. मोहसिन ने अगस्त के माह में सात संमदर पार लॉस एंजेलिस में तमन्ना को रिंग पहनाकर सगाई की थी.

इंटरनेट पर वायरल हुए रोमांटिक डांस के वीडियो

मोहसिन खान की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में ये कपल शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' के पॉपुलर गाने 'चम्मक छल्लो' पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक दूसरी क्लिप में वो फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'जनम जनम' पर रोमांटक डांस कर रहे हैं. हालाकिं, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि एक्टर की शादी सच में हो गई है या ये कोई महज एक वेडिंग का फंक्शन है. मोहसिन खान ने अपने करियर की शुरूआत साल 2024 में शो 'लव बाय चांस' से की थी.

इस शो से मिली थी मोहसिन खान को पॉपुलैरिटी

'लव बाय चांस' के बाद मोहसिन खान 'निशा और उसके कजिन्स' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे शो में नजर आए. लेकिन उनको सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली, जिसमें उन्होंने कार्तिक नाम के लड़के का किरदार निभाया था. इस शो में वो टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ नजर आए थे, दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. शो में शानदार एक्टिंग के लिए इस जोड़ी को टीवी के कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले. वहीं इस शो को छोड़ने के बाद मोहसिन खान को आखिरी बार वेब सीरीज 'जब मिला तू' में देखा गया था, जिसमें वो ईशा सिंह के साथ नजर आए थे.  

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES