SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आयुष्मान खुराना की एक्टिंग का चला जादू, शरवरी ने भी मारी बाजी! Yeh Prem Mol Liya का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' इस समय सिनेमाघरों में ऑडियंस का दिल जीत रही है. फिल्म की कहानी में जहां आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी खास अट्रैक्शन बनी हुई है, तो वहीं अनुपम खेर की असरदार एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 27, 2026, 11:42 IST | Updated: Nov 27, 2026, 12:34 IST
Join

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐ (4/5)

फिल्म की जानकारी

फिल्म: Yeh Prem Mol Liya
निर्देशक: सूरज आर. बड़जात्या 
कलाकार: आयुष्मान खुराना, शरवरी और अनुपम खेर
अन्य कलाकार: सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा, श्रुति सेठ, गीता अग्रवाल शर्मा, कृष राव और अशनूर कुकरेजा
निर्माता: राजश्री प्रोडक्शंस, महावीर जैन फिल्म्स
संगीत: हिमेश रेशमिया, श्रेया घोषाल और निहाल तौरो 
प्रोडक्शन हाउस: राजश्री प्रोडक्शंस
रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026

जब बड़े बजट और शोर-शराबे वाली इवेंट फिल्मों के बीच कोई फैमिली ड्रामा फिल्म आती है, तो ऑडियंस की उम्मीदें अक्सर सादगी, अपनेपन और दिल छू लेने वाले जज्बातों पर टिक जाती हैं. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर भी कुछ ऐसा ही माहौल है, जहां आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा है. फिल्म के प्लॉट ने ऑडियंस के नजरिए से ये एक्साइटमेंट जगा दी है कि ये फिल्म थिएटर में कितनी खास साबित होगी, खासकर तब जब ये नए और पुराने रिश्तों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती दिखती है.

एक ऑडियंस के तौर पर जब हम फिल्म की कहानी देखते हैं, तो ये एक म्यूजिशियन प्रेम मिश्रा और एक रिपोर्टर पूर्वा सोलंकी के आसपास बुनी गई है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब पूर्वा शादी के बाद अपने पुश्तैनी घर और उन 6 महिलाओं को छोड़ने से साफ इनकार कर देती है, जिनकी वो देखभाल करती है और प्रेम ये एडवाइज देता है कि वो और उसका परिवार पूर्वा के घर में ही शिफ्ट हो जाएं.

पुराने सोच को चुनौती देने वाला ये फैसला दो अलग दुनियाओं और परिवारों को एक छत के नीचे लाता है. शुरुआती रिव्यू में इसे राजश्री के जाने-पहचाने संस्कारों, ईमानदारी और सादगी की वापसी बताया गया है, साथ ही ये भी दिखाया गया कि फिल्म रिश्तों में बराबरी, साझेदारी और समझ जैसे प्रोग्रेसिव पहलुओं को भी छूए.

पहले हाफ की धीमी रफ्तार, दूसरे हाफ के दमदार पल

सिनेमाघरों में बैठकर किसी फैमिली ड्रामा को देखने वालों के लिए कहानी की रफ्तार हमेशा अहम होती है और शुरुआत में फिल्म को रफ्तार पकड़ने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है. हालांकि, इसकी असली ताकत दूसरे हाफ में खुलती नजर आती है, जहां कोर्टरूम सीक्वेंस ऑडियंस को बांधे रखने का काम करते हैं. इसके अलावा, प्रेयर मीट के दौरान स्वानंद किरकिरे की तीखी और असरदार मौजूदगी तथा अनुपम खेर द्वारा तोरण की रस्म का महत्व समझाए जाने वाले सीन ऐसे पल बताए गए हैं जो कहानी में गहराई जोड़ते हैं.

संगीत की मिठास और दमदार एक्टिंग

किसी भी सूरज बड़जात्या फिल्म से ऑडियंस को मधुर गीत-संगीत की बड़ी आस रहती है और यहां हिमेश रेशमिया का साउंडट्रैक इस उम्मीद को हवा देता दिखता है. टाइटल ट्रैक और 'झुमका पटोला' के साथ-साथ 'जय अम्बे बोल' और 'बुलाये छठी मां' जैसे गीत फिल्म के माहौल और पारिवारिक रंग को और गाढ़ा करते हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना की बेहतरीन एक्टिंग, शरवरी की स्क्रीन प्रेजेंस, अनुपम खेर की भरोसेमंद गहराई, स्वानंद किरकिरे का असरदार अंदाज और गीता अग्रवाल शर्मा की चमक मिलकर कास्ट को मजबूत बनाते हैं.

एक साफ-सुथरा फैमिली ड्रामा

'ये प्रेम मोल लिया' उन लोगों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बनकर सामने आती है, जो शोर-शराबे से हटकर भावनाओं, रिश्तों और हल्के-फुल्के फैमिली ड्रामे का एक्सपीरियंस चाहते हैं. शुरुआती साइन के बेस्ड पर एक ऐसी फिल्म लगती है जो धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ती है, दिल को छूती है और बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार सरप्राइज देने की क्षमता रखती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES