SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Toxic Ott Release: थिएटर में फ्लॉप क्या ओटीटी पर हिट होगी यश की टॉक्सिक? जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

यश की फिल्म टॉक्सिक जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. आइए जानते हैं कब और कहां देख पाएंगे यश की एक्शन फिल्म.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 15, 2026, 10:36 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 10:41 PM IST
Join

यश की फिल्म टॉक्सिक जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यश की फिल्म Toxic 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आई थीं. ओटीटी पर फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. जिन लोगों ने फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है वह ओटीटी पर देख सकते हैं.

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार टॉक्सिक 25 सितंबर को  ZEE5 पर रिलीज हो सकती है. ZEE5 और मेकर्स ने ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है. रिपोर्ट के अनुसार जी 5 ने टॉक्सिक के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं. ऐसे में फिल्म को कई भाषा में रिलीज किया जाएगा. फिल्म फैंस फिल्म के ओटीटी रिलीज के आधिकारिक ऐलान के इंतजार में हैं.

ओटीटी डील को लेकर आई थी खबरें

ओटीटी रिलीज को लेकर खबरें आई थी कि एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए लगभग 150 करोड़ की पेशकश की थी, लेकिन मेकर्स 200 करोड़ से ज्यादा की डील चाहते थे. वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स और ओटीटी की डील में मुश्किल हुई. दरअसल कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अनपे ऑफर्स कम कर दिए.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म

मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म यश ने खतरनाक गैंगस्टर का रोल निभाया है. फिल्म की कहानी आजादी के बाद गोवा की है. जब गोवा में पुर्तगालियों का शासन था. फिल्म में यश का डबल रोल देखने को मिला है. उन्होंने राया और उनके बेटे दोनों का किरदार खुद निभाया है. फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनी हैं. सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू की वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई. 500 करोड़ के बजट में बनी एक्शन फिल्म से यश को काफी उम्मीद थी, लेकिन थिएटर में लोगों को फिल्म खास पसंद नहीं आई.  एक्शन सीन, बड़े स्टार्स के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

थिएटर में फ्लॉप क्या ओटीटी पर हिट हो सकती है फिल्म

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में हैं जो कि थिएटर रिलीज के दौरान फ्लॉप हो गई, लेकिन ओटीटी और टीवी पर आने के बाद हिट हुई. टॉक्सिक ओटीटी पर हिट होती है या फ्लॉप इसके बारे में तो बाद में ही पता चलेगा.

क्यों हुई फिल्म फ्लॉप

यश की टॉक्सिक फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया था. फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था. इसी वजह से फिल्म ने ओपनिंग डे पर काफी मोटी कमाई की थी. लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी की वजह से फिल्म ज्यादा दिन तक थिएटर में टिक नहीं पाई. फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इसके अलावा फिल्म का हाई बजट भी फिल्म के फ्लॉप का कारण बना है. दरअसल फिल्म ने 300 से ज्यादा की कमाई की है. अगर फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनती तो 300 से ज्यादा कमाई करने के बाद फिल्म हिट कहलाती है, लेकिन फिल्म 500 करोड़ के बड़े बजट में बनी हैं. ऐसे में लगभग 300 करोड़ की कमाई करने के बाद भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES