नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम ने खोला अपनी दिल, Outsiders के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' में दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर एक नई उपलब्धि हासिल की है. इस खास मौके पर उन्होंने अपने जैसे आउडसाइडर्स के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सपनों और सफलता का जिक्र किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए ये बेहद भावुक और गर्व का पाल है, जब उन्हें साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'आर्टिकल 370' में उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. अपने एक्टिंग करियर में ये प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने के बाद यामी ने कहा कि वो अभी भी इस खास पल को पूरी तरह महसूस करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने इसे किसी भी कलाकार के लिए जीवनभर के काम की बड़ी पहचान और सम्मान बताया है. साथ ही, यामी ने मुंबई में एक्टिंग का सपना लेकर आने वाले न्यूकमर्स के लिए मेहनत और संयम का मैसेज शेयर किया.
नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 का समारोह मंगलवार को गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया गया. इस दौरान यामी गौतम मुस्कुराते हुए मंच पर पहुंचीं और पुरस्कार ग्रहण करने से पहले ट्रैडिशनल अंदाज में नमस्ते के साथ वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया. यामी के पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर भी समारोह में मौजूद थे. वो ऑडियंस के बीच बैठकर यामी के इस खास और यादगार पल के गवाह बने.
अवॉर्ड मिलने की खुशी को यामी ने किया यूं जाहिर
अवॉर्ड मिलने के बाद यामी गौतम ने मीडिया से बातचीत में इस सम्मान से जुड़ी अपनी भावनाएं शेयर कीं. उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी इस पल को पूरी तरह से जीने की कोशिश कर रही हैं. ये किसी भी एक्टर के लिए, जीवन भर काम करने वाले किसी भी फिल्म कलाकार के लिए, बहुत गर्व और सम्मान की बात है.' यामी के लिए ये अवॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनकी एक्टिंग जर्नी में बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर पहला नेशनल अवॉर्ड है. उन्होंने इस उपलब्धि को अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण अनुभव बताया है.
सपनों के साथ मुंबई आने वालों को दिया मैसेज
नेशनल अवॉर्ड को हासिल करने के बाद यामी ने उन तमाम नए कलाकारों के लिए भी मैसेज शेयर किया, जो हर साल एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ये बात हम सभी की ओर से कह रही हूं, जिनके सपने हैं, जो सपनों के साथ इस शहर में आते हैं. आपको नहीं पता कि जीवन में आपके लिए क्या लिखा है. आप मेहनत करते रहिए, आप अच्छा काम करते रहिए, और एक न एक दिन ऐसा जरूर होगा.' यामी का ये मैसेज स्ट्रगल कर रहे आर्टिस्ट के लिए उम्मीद और लगातार बढ़ते रहने की भावना को सामने रखता है.
अभी बहुत कुछ सीखना बाकी
यामी गौतम ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद कहा कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. उनका मानना है कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना और हासिल करना बाकी है. हिंदी में अपनी बात रखते हुए यामी ने कहा, 'मुझे नहीं पता मैं कहां पूछती हूं. मेरे सफर में अभी मुझे बहुत कुछ सीखना बाकी है, बहुत काम करना बाकी है. ये अपने आप में ही इतना बड़ा सम्मान है, और ऐसी जगह पर, जो इतनी ऐतिहासिक जगह है, बहुत ही गर्व महसूस होता है.' उन्होंने अपने सफर को लगातार सीखने और नए काम करने को प्रोसेस के तौर पर पेश किया है.
‘आर्टिकल 370’ के लिए मिली पहचान
फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने एक अहम भूमिका निभाई थी और उनकी एक्टिंग नेशनल फिल्म अवॉर्ड के जरिए प्रतिष्ठित पहचान मिली. अवॉर्ड सेरेमनी में उनके चेहरे की खुशी साफ-साफ नजर आ रही थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त करने का पल उनके लिए लंबे एक्टिंर जर्नी का एक अहम हिस्सा है. यामी ने इस सम्मान के साथ ये भी साफ किया कि वो आगे भी नए किरदारों और चुनौतियों के जरिए अपने एक्टिंग जर्नी को जारी रखना चाहती हैं.