ढाई किलो के हाथ से रामभक्ति तक: Ramayana में ‘हनुमान’ के लिए सनी देओल ही क्यों बने मेकर्स की पहली पसंद? नमित-नितेश ने बताई वजह
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट में सनी देओल राम भक्त ‘हनुमान’ के किरदार में नजर आने वाले हैं. आखिर क्यों मेकर्स ने इस दमदार किरदार के लिए उनको ही चुना? हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसके पीछे की असली वजह और आयरन मैन वाला कनेक्शन बताया है.
डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को जब से रिलीज हुई है, तब से ही सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ रही है फिर चाहे भारत हो, नेपाल हो या इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साई पल्लवी ने माता सीता के किरदार में और कन्नड़ सुपरस्टार यश लंकापति रावण के रोल में नजर आ रहे हैं और तीनों ही अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया, लेकिन इन बड़े सितारों के बीच अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं और लोगों को हैरान किया है, तो वो हैं सनी देओल. हालांकि, वे ‘रामायण: पार्ट 1’ में नजर नहीं आ रहे हैं.
लेकिन ‘रामायण: पार्ट 1’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में उनकी एक झलक ने हर किसी को पार्ट 2 के लिए एक्साइटेड कर दिया है. राम भक्त हनुमान के किरदार में सनी पाजी की दमदार आवाज और स्क्रीन पर उनकी एनर्जी ने थिएटर में बैठे हर शख्स के रोंगटे खड़े कर दिए. फैंस उनके इस रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं और अब बॉक्स ऑफिस पर दूसरे पार्ट में उनकी एक्टिंग को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. हालांकि, कुछ फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर क्यों मेकर्स ने इस दमदार किरदार के लिए सनी देओल को ही चुना? हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस राज से पर्दा उठा दिया.
‘हनुमान’ के लिए चाहिए था एक भरोसेमंद चेहरा
इसके साथ ही उन्होंने आयरन मैन वाला कनेक्शन भी बताया. हाल ही में सनी देओल की कास्टिंग के पीछे की असली सोच पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने खुलकर बात की. मीडिया रिपोर्ट्स और मेकर्स के बयान के मुताबिक, सनी देओल को सिर्फ उनके बड़े नाम या स्टार वैल्यू की वजह से इस रोल के लिए नहीं चुना गया है. इसके पीछे एक बहुत गहरी सोच है, क्योंकि मेकर्स को उनकी पर्सनैलिटी में वो सब क्वालिटीज दिखाई दी, जो बजरंगबली के किरदार को बड़े पर्दे पर पूरी तरह से जिंदा कर सकते हैं.
मेकर्स के सामने इस फिल्म की कास्टिंग करते वक्त सबसे बड़ा चैलेंज हनुमान के किरदार के लिए एक सही चेहरा चुनने का था. भारतीयों के बीच ये एक ऐसा किरदार है, जो सिर्फ शारीरिक शक्ति या बाहुबल का प्रतीक नहीं है, बल्कि अटूट समर्पण, निष्ठा और निस्वार्थ भक्ति का भी सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है. ऐसे में टीम को किसी ऐसे कलाकार की तलाश थी, जिसकी स्क्रीन इमेज देखते ही ऑडियंस के मन में अपने आप एक भरोसा पैदा हो जाए और इसलिए नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी को भरोसा सनी देओल में नजर आया.
सिर्फ ताकत नहीं, इमोशन भी हैं हनुमान की पहचान
नमित और नितेश के मुताबिक, सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और असल जिंदगी का सिंपल पर्सनैलिटी उन्हें बाकी अभिनेताओं से बिल्कुल अलग बनाती है और इस पवित्र किरदार के लिए एकदम फिट बैठता है. अक्सर आम बोलचाल में हनुमान को उनकी असीम शक्ति और पराक्रम के लिए याद किया जाता है, लेकिन ‘रामायण’ की पूरी कथा में उनका सबसे बड़ा और अनमोल गुण उनकी प्रभू श्रीराम के लिए अटूट भक्ति है. वे एक ऐसे महायोद्धा हैं, जो अपनी पूरी ताकत के साथ-साथ विनम्रता और समर्पण की मिसाल भी पेश करते हैं.
फिल्ममेकर्स को ये महसूस हुआ कि सनी देओल इस डेलिकेटे बैलेंस को बड़े पर्दे पर सबसे बेहतर तरीके से उतार सकते हैं और ऑडियंस के सामने पेश कर सकते हैं. अगर हम सनी देओल के अब तक के फिल्मी सफर पर नजर डालें, तो उनकी फिल्मों में एक तरफ दुश्मनों को धूल चटाने वाला एंग्री यंग मैन और दमदार पर्सनैलिटी दिखाई देती है, तो दूसरी तरफ इमोशनस सीन्स में भी उनकी पकड़ हमेशा से बेहद मजबूत रही है. जब वे पर्दे पर इमोशनल होते हैं, तो दर्शक भी उनके दर्द और इमोशंस से सीधे जुड़ जाके हैं, जो बेहद खास बात है.
हनुमान के किरदार में सनी देओल की दमदार वापसी
पिछले 30 साल से भी ज्यादा समय से सनी देओल ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग और मजबूत जगह बनाई है, जिसे हिला पाना किसी भी दूसरे स्टार के लिए आसान नहीं है. ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘बॉर्डर’, ‘गदर’ और सुपरहिट रही ‘गदर 2’ जैसी शानदार फिल्मों ने उन्हें आम लोगों का सबसे पसंदीदा हीरो बना दिया है. फैंस के दिलों में उनकी इमेज एक ऐसे एक्टर की है, जो अपने भारी-भरकम डायलॉग, साफ-सुथरी इमेज और देशभक्ति वाले रोल के लिए मशहूर हैं.
उनके चेहरे पर एक अलग सी मासूमियत और सच्चाई साफ नजर आती है, जो सीधे लोगों के दिल को छू जाती है. यही सबसे बड़ी वजह रही कि फिल्म बनाने वालों को पूरा भरोसा था कि थिएटर में बैठे लोग उन्हें हनुमान जी के अवतार में बहुत आसानी से अपना लेंगे और फिल्म में उनके किरादार की अनाउंसमेंट और आखिर में छोसी सी झलक ने ये बात बिल्कुल सच भी साबित कर दी. पर्दे पर उनके इस खास अंदाज ने लोगों को इमोशनल औ खुश कर दिया.
सनी देओल को देख आती है ‘आयरन मैन’ वाली फीलिंग
खबरों की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सनी देओल की इस दमदाक कास्टिंग को हॉलीवुड के सबसे फेमस और पसंदीदा किरदार ‘आयरन मैन’ जैसा बताया है. उनका मानना है कि जैसे दुनिया भर के लोग रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम सुनते ही उन्हें सीधे ‘आयरन मैन’ मान लेते हैं, ठीक वैसा ही कनेक्शन सनी देओल और हनुमान जी के किरदार के बीच बनता है.
मेकर्स का कहना है कि सिनेमा में कुछ रोल ऐसे होते हैं, जहां एक्टर को पर्दे पर खुद को साबित करने की बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. लोग अपनी भावनाओं से ही उन्हें उस रूप में दिल से अपना लेते हैं. सनी देओल को इस रोल के लिए चुनना भी इसी खास सोच का हिस्सा था. हालांकि, ये फिल्म रिलीज हो चुकी है, लेकिन फैंस को हनुमान के दमदार अवतार में सनी देओल का जलवा दूसरे पार्ट में ही देख पाएंगे.
VFX से बनेगा भव्य रूप, लेकिन आत्मा अभिनेता से आएगी
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और महंगे बजट वाली फिल्मों में गिना जाता है. मेकर्स ने इस फिल्म को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए मॉर्डन टेक्निक और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स का जमकर इस्तेमाल किया है. जाहिर सी बात है कि इस हाई-टेक तड़के की वजह से पर्दे पर हनुमान का किरदार बेहद बड़ा, शानदार और असरदार दिखाई देना चाहिए.
हालांकि, फिल्म बनाने वालों का ये मानना है कि किसी भी पौराणिक किरदार में जान सिर्फ कंप्यूटर ग्राफिक्स या वीएफएक्स के सहारे नहीं डाली जा सकती. किसी भी रोल की असली आत्मा उस एक्टर की दमदार एक्टिंग और उसकी आंखों के भावों से निकलती है, जो उस किरदार को जी रहा होता है. बस इसी सोच के साथ मेकर्स ने सनी देओल को हनुमान के इस अहम किरदार के लिए चुना है, जो फिल्म के दूसरे पार्ट में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं.
हनुमान के किरदार में सनी देओल को देख खुशी से झूमे फैंस
जब से फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल के हनुमान बनने की खबर पक्की हुई है, तब से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच गजब की एक्साइटमेंट देखने को मिस रही है. इंटरनेट पर लोग इस कास्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका मानना है कि सनी पाजी की भारी आवाज, दमदार बॉडी और रौबदार पर्सनैलिटी बजरंगबली के किरदार पर एकदम सटीक बैठती है. लंबे समय बाद बॉलीवुड की किसी बडी माइथोलॉजिकल फिल्म की कास्टिंग को लेकर लोगों में इतनी एकजुटता नजर आई है.
किसी ने भी इस फैसले पर उंगली नहीं उठाई, बल्कि हर कोई उन्हें इस अवतार में बडे पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. हालांकि, फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हो चुका है, लेकिन अब दर्शक दूसरे पार्ट में सनी को हनुमान के किरदार में देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं. सोशल मीडिया पर ‘जय बजरंगबली’ और ‘सनी पाजी’ जैसे ट्रेंड्स बता रहे हैं कि इस किरदार को लेकर लोगों की दीवानगी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है. हालांकि, उसके भी फैंस को 2028 दिवाली तक का इंतजार करना होगा.
‘रामायण’ की सबसे फेमस कास्टिंग में से एक
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बडे कलाकारों से सजी ‘रामायण’ का पहला पार्ट तो रिलीज हो चुकी है, लेकिन फैंस का असली इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है. इस बडी फिल्म में भगवान राम, माता सीता और रावण के मुख्य किरदारों के बीच हनुमान का रोल पूरी कहानी की सबसे बड़ी जान माना जा रहा है. ऐसे में इस सबसे खास किरदार के लिए सही चेहरे का चुनाव करना बेहद जरूरी था.
मेकर्स की बातों को समझें तो ये साफ हो जाता है कि उन्होंने सिर्फ स्टारडम या कमाई के आंकडों को देखकर ये फैसला नहीं लिया है. उनका मानना है कि सनी देओल के अंदर वो गजब की ताकत, सादगी और सच्ची भावना मौजूद है, जो रामभक्त हनुमान के किरदार को पर्दे पर यादगार बना सकती है. पहले पार्टे के बाद अब करोडों ऑडियंस की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में सनी देओल इस किरदार को किस तरह से बडे पर्दे पर जिंदा कर पाते हैं.