App

हॉलीवुड सितारों को क्यों आई भारतीय दर्शकों की याद? रॉबर्ट डाउनी जूनियर से टॉम क्रूज तक; स्पेशल मैसेज की क्या है वजह?

हॉलीवुड के बड़े सितारे अब भारतीय दर्शकों से सीधे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस से लेकर टॉम क्रूज तक स्पेशल मैसेज भेज रहे हैं. भारतीय बाजार की बढ़ती अहमियत, फैन फॉलोइंग और बॉक्स ऑफिस की ताकत के पीछे क्या है वजह?

हॉलीवुड सितारों को क्यों आई भारतीय दर्शकों की याद? रॉबर्ट डाउनी जूनियर से टॉम क्रूज तक; स्पेशल मैसेज की क्या है वजह?
Image Credit: AI

हॉलीवुड सितारों का भारतीय फैंस को स्पेशल मैसेज भेजना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, अब यह सिर्फ नॉर्मल प्रमोशन मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है. स्टूडियो ऐसे तरीके अपना रहे हैं जिनसे उनके प्रचार अभियान यहां के दर्शकों के लिए ज्यादा रेलवेंट बन सकें. इसका ताजा उदाहरण मार्वल स्टूडियोज की ओर हाल ही में जारी हुआ एक वीडियो है. इसमें 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से पहले दिवाली की शुभकामना देने के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस को शामिल किया.

वीडियो में डॉ डूम का किरदार निभाने वाले डाउनी जूनियर और स्टीव रोजर्स के रूप में वापसी करने वाले इवांस नजर आते हैं. वे फैंस को नमस्ते इंडिया कहते हैं और फिर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं. ये स्टार्स दिवाली में अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने और अपनी आने वाली मार्वल फिल्म की संभावित डार्क दिशा के बीच एक मजेदार तुलना भी करते हैं.

लेकिन मार्वल अकेला ऐसा स्टूडियो नहीं है जो इस तरीके को अपना रहा है. पिछले कुछ वर्षों में हॉलीवुड स्टूडियो अपनी बड़ी फिल्मों को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा वाले वीडियो मैसेज, सांस्कृतिक संदर्भों और भारतीय फैंस को सीधे तौर पर संबोधित करने जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

रयान रेनॉल्ड्स-जैकमैन ने भी बिखेरा जादू

जुलाई 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के प्रमोशन के दौरान भी रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन ने भारतीय फैंस के नाम एक स्पेशल वीडियो मैसेज भेजा था. मार्वल इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस वीडियो को शेयर किया था, जिसमें दोनों स्टार्स ने 'नमस्ते इंडिया' कहकर फैंस को संबोधित किया था. 

बाद में उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में फिल्म का प्रचार किया और आखिर में फाड़ देंगे सबकी कहकर भारतीय फैंस का दिल जीतने की कोशिश की. यह मैसेज फिल्म के बेबाक और मजाकिया प्रमोशन स्टाइल के बिल्कुल लग था. इस वीडियो में दोनों स्टार्स ने अपनी शानदार केमिस्ट्री और चुटीले अंदाज से इसे खास बनाया.

टॉम क्रूज ने भी की थी हिंदी में बात

मई 2025 में टॉम क्रूज ने 'मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग' के प्रमोशन के दौरान भारतीय फैंस से जुड़ने की हॉलीवुड की कोशिशों का एक और उदाहरण पेश किया. फिल्म के भारत में रिलीज होने से पहले क्रूज ने एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ एक प्रमोशनल बातचीत में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने हिंदी बोलने की कोशिश की और भारत के प्रति अपना लगाव जताया. उन्होंने कहा, 'मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं.; सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहा.

क्रूज़ ने भारतीय संस्कृति और भारतीय सिनेमा के प्रति अपनी पसंद का भी जिक्र किया और बॉलीवुड-शैली की फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई. यह बातचीत सिर्फ दर्शकों से उनकी नई एक्शन फिल्म देखने की अपील करने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसके जरिए फैंस हॉलीवुड स्टार के एक पर्सनल कनेक्शन भी देख पाए.

जेम्स गन और नए 'सुपरमैन' ने का भी स्पेशल अंदाज

11 जुलाई 2025 को जब 'सुपरमैन' भारतीय सिनेमाघरों में पहुंची. तब निर्देशक जेम्स गन और कलाकार डेविड कोरेनस्वेट तथा रेचल ब्रोसनाहन ने देश के दर्शकों के लिए एक स्पेशल मैसेज दिया. वार्नर ब्रदर्स इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में गन ने इंडियन फैंस के प्रति अपना आभार जताया. वहीं, कोरेनस्वेट ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की और अपनी बात खत्म करते हुए सुपरमैन के मशहूर अंदाज में कहा, 'ऊपर देखो.'

इस वीडियो में भारतीय पॉप-कल्चर का एक खास जिक्र भी देखने को मिला. गन से 1988 की फिल्म 'दरिया दिल' की उस वायरल क्लिप के बारे में पूछा गया. इसमें गोविंदा सुपरमैन के रूप में नजर आए थे. निर्देशक ने पहले भी इस मीम को ऑनलाइन शेयर किया था और जब इस बारे में फिर से बात उठी, तो उन्होंने बड़े उत्साह के साथ जवाब दिया.

सितारे भी देते हैं भारतीय फैंस को बधाई

हॉलीवुड स्टार्स ने भी दर्शकों से जुड़ने के लिए भारत के त्योहारों का सहारा लिया है. अक्टूबर 2016 में विन डीजल और दीपिका पादुकोण ने एक साथ आकर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान वे अपनी फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का प्रचार भी कर रहे थे, जो दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म थी.

डीजल ने हिंदी में दिवाली की बधाई दी, जिसमें दीपिका ने उनकी मदद की. इसके बाद दोनों ने दर्शकों को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में याद दिलाया. इस समय का चुनाव करने से फिल्म के प्रचार को त्योहारों के माहौल का फायदा मिला. साथ ही लोगों का ध्यान एक ऐसी फिल्म की ओर गया, जो दीपिका के होने की वजह से भारतीय दर्शकों के लिए काफी खास थी.

भारतीय दर्शकों के लिए हॉलीवुड सितारों के ये मैसेज क्यों अहम?

आने वाली फिल्म के लिए भले ही कुछ सेकंड के वीडियो होते हैं, लेकिन इनके पीछे एक खास रणनीति होती है. इसके लिए उन्हें हर प्रमोशनल टूर में अपने सितारों को हर देश भेजने की जरूरत भी नहीं पड़ती. साथ ही इनसे ऐसा कंटेंट मिलता है जिसे सोशल मीडिया पर आसानी से शेयर किया जा सकता है. इससे फिल्म की रिलीज से पहले ऑनलाइन चर्चाओं में फिल्म का जिक्र बना रहता है.

भारत में हॉलीवुड फ्रेंचाइजी, खासकर सुपरहीरो फिल्मों के लिए दर्शकों की एक बड़ी संख्या है, जो इस तरह के जुड़ाव को काफी अहम बनाती है. जब कोई जाना-माना सितारा सीधे दर्शकों को संबोधित करता है. तो उन्हें लगता है कि उन्हें अहमियत दी जा रही है. वहीं, स्थानीय भाषाओं, त्योहारों और पॉप कल्चर का जिक्र करने से अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियानों में एक अपनापन सा जुड़ जाता है.

फिल्म को समय से पहले सिनेमाघरों में रिलीज करना एक और आकर्षण हो सकता है. भारतीय दर्शकों को अमेरिका में रिलीज होने से पहले फिल्म देखने का मौका देकर स्टूडियो इस बाजार को केवल एक अंतरराष्ट्रीय रिलीज पड़ाव के बजाय फिल्म की वैश्विक लॉन्चिंग के एक अहम हिस्से के रूप में पेश कर सकते हैं.

मार्वल के लिए 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का कैंपेन इन सभी पहलुओं को एक साथ लाता है. डाउनी जूनियर और इवांस इस फ्रेंचाइजी के सबसे जाने-माने सितारों में से हैं. दिवाली भारतीय दर्शकों से जुड़ने का सांस्कृतिक मौका देती है और 17 दिसंबर की रिलीज डेट भारतीय फैंस को अमेरिकी दर्शकों से पहले फिल्म देखने का अवसर दे सकती है.

हालांकि, इन संदेशों से टिकटों की बिक्री कितनी बढ़ती है. लेकिन दुनिया भर के दर्शकों के बीच अपनी फिल्मों को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रहे हॉलीवुड स्टूडियो के लिए इतना साफ है कि प्रमोशन में स्थानीय रंग शामिल करना काफी असरदार हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More