SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमिताभ बच्चन ने आधी रात 1 बजे X पर लिखा- बच गए, फिर संडे को प्रिंटेड जैकेट और टोपी पहन जलसा के बाहर आए 'शहंशाह'

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी और आधी रात के एक्स पोस्ट के बाद भी महानायक ने रविवार को फैंस को निराश नहीं किया. जानिए कैसे पुलिस सुरक्षा के बीच बिग बी ने संडे दर्शन की अपनी परंपरा निभाई.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 16, 2026, 11:18 IST | Updated: Nov 16, 2026, 11:34 IST
Image Credit: सुरक्षा टाइट होने के बावजूद अमिताभ ने नहीं तोड़ी अपनी पुरानी रीत (PC- instagram/filmfare)
Join

रविवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर देखने को मिला. पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों और स्वास्थ्य से जुड़ी चर्चाओं के बीच बिग बी ने साबित कर दिया कि उनके और उनके फैंस के बीच का रिश्ता कितना मजबूत है. रविवार की आधी रात के उनके एक क्रिप्टिक पोस्ट ने जहां फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं, वहीं संडे दर्शन ने सबको राहत की सांस दी.

सोशल मीडिया पर अचानक से आधी रात को किए गए एक पोस्ट ने जब तहलका मचाया, तो हर कोई हैरान रह गया. इसके ठीक बाद अमिताभ बच्चन के मुंबई वाले फेमस बंगले 'जलसा' को लेकर एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरी खबर सामने आ गई. इस तरह की गंभीर और डरावनी खबरों से जहां आम इंसान सहम जाए, वहीं बॉलीवुड के महानायक ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना. धमकियों की परवाह न करते हुए उन्होंने अपनी पुरानी परंपरा को जिंदा रखा और रविवार के दिन अपने चहेते फैंस के सामने आ गए.

आधी रात के उस पोस्ट का क्या था माजरा

मामला कुछ यूं था कि रविवार की आधी रात करीब एक बजकर चार मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमिताभ बच्चन के एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया. लोग यह सोचकर परेशान होने लगे कि आखिर आधी रात को ऐसा क्या हो गया जो बिग बी को यह लिखना पड़ा. इसके ऊपर से लगातार मिल रही धमकियों ने माहौल को और भी ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया था. लोग यह कयास लगाने लगे थे कि शायद सेहत या सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी बात चल रही है, जिसके चलते उनके चाहने वाले थोड़े सहमे हुए थे.

जलसा के बाहर कड़ी सुरक्षा और भारी भीड़

रविवार का दिन हमेशा की तरह बच्चन परिवार के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है. इस बार सुरक्षा के इंतजाम बहुत ज्यादा सख्त कर दिए गए थे क्योंकि मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में ईमेल के जरिए तीसरी बार जलसा को उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह से ही जलसा के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच जब अमिताभ बच्चन बाहर आए, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें खुशी से चमक उठीं.

 

 

फैंस के साथ सालों पुराना रिश्ता

इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ उनके बेटे और जाने-माने एक्टर अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर वहां खड़े लोगों का अभिवादन किया. अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह एक बेहद स्टाइलिश लुक अपनाया हुआ था. उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ एक बहुत ही सुंदर और रंग-बिरंगी प्रिंटेड जैकेट पहन रखी थी और सिर पर मैचिंग टोपी भी लगाई हुई थी. उनका यह कूल और सिंपल अंदाज यूथ को बहुत पसंद आ रहा है.

 

 

अमिताभ बच्चन ने बाहर आते ही सबसे पहले हाथ जोड़कर सबको नमस्कार किया और फिर हाथ हिलाकर प्यार जताया. भीड़ में खड़े लोगों ने जब अपने चहेते स्टार को अपनी आंखों के सामने देखा, तो सबने अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करना शुरू कर दिया.

 

 

हेल्थ की वजह से केबीसी से लिया था ब्रेक

स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर शानदार और ऊर्जावान वापसी की. मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में बिग बी दौड़ते हुए सेट पर एंट्री करते नजर आए थे, जहां एक कंटेस्टेंट के सेहत के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया कि "अगर आप ठीक हैं, तो हम भी ठीक हैं." इस दौरान उन्होंने फैंस के प्यार, दुआओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं थी, और अब 16 नवंबर से शो के नए एपिसोड्स एक बार फिर हॉट सीट की रौनक बढ़ाने के लिए तैयार हैं. 

फिलहाल, इस पोस्ट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि आखिर अमिताभ बच्चन ने रविवार की रात 1 बजे क्यों लिखा बच गए? इस क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों के बीच अभी भी संदेह बना रखा है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES