SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विजय सालगांवकर का सीक्रेट प्लान: Drishyam 3 की रिलीज से पहले अजय देवगन ने 66 साल के इस सुपरस्टार को क्यों मिलाया फोन?

Ajay Devgn Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने एक दिग्गज सुपरस्टार किया है और एक गुजारिश की है. आखिर अजय को उनकी राय की इतनी जरूरत क्यों पड़ी और इस बार कहानी में क्या बड़ा बदलाव किया गया है? इसका पूरा खुलासा खुद एक्टर ने किया.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 01, 2026, 10:06 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 10:49 AM IST
Image Credit: ‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले विजय सालगांवकर का सीक्रेट प्लान
Join

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के तीसरे और आखिरी पार्ट को लेकर लोगों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है. अजय देवगन एक बार फिर अपने जाने-पहचाने किरदार विजय सालगांवकर के रोल में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म कल यानी 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस बार कहानी को लेकर मेकर्स पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि तीसरा पार्ट पिछले दोनों पार्ट्स से काफी आगे की कहानी बयां करेगा, जिसमें ऑडियंस को ऐसे अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.

फिल्म को लेकर हर तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अजय ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सिनेमा प्रेमियों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया. अजय ने फिल्म के पर्दे पर आने से पहले 66 साल के मेगास्टार से संपर्क किया. वे चहाते हैं कि ये दिग्गज कलाकार एक बार उनकी ये फिल्म जरूर देखे. हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर वो सुपरस्टार कौन हैं और अजय देवगन को अपनी इतनी बड़ी फिल्म के लिए उनकी मंजूरी या राय की जरूरत क्यों महसूस हुई? जिससे खुद एक्टर ने पर्दा उठाया.

फिक्की फ्रेम्स में अजय देवगन का खुलासा

अजय जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, वे कोई और नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा के मेगास्टार मोहनलाल हैं. फिक्की फ्रेम्स (FICCI Frames) में हुई एक खास बातचीत के दौरान अजय देवगन ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद मोहनलाल को फोन किया था और उनसे ‘दृश्यम 3’ देखने की रिक्वेस्ट की. अजय का मानना है कि चूंकि मोहनलाल ही ओरिजनल मलयालम फिल्म में जॉर्जकुट्टी का लीड रोल निभाकर इस पूरी कहानी को एक खास मुकाम पर ले गए थे, इसलिए इस फ्रेंचाइजी के लिए उनकी राय ज्यादा मायने रखती है.

बॉक्स ऑफिस खेल: छठे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ पर हुई नोटों की बारिश, नानी की ‘द पैराडाइज’ को चटाई धूल; 95 लाख रुपये ज्यादा की कमाई

अलग मोड़ पर पहुंची हिंदी की कहानी

अजय ने इस फोन कॉल की असली वजह बताते हुए कहा कि इस बार हिंदी ‘दृश्यम 3’ की कहानी को ओरिजिनल ट्रैक से बिल्कुल अलग तरीके से आगे बढ़ाया गया है. मेकर्स ने इसमें कई नए पहलू जोड़े हैं. ऐसे में वे चाहते थे कि ओरिजनल फ्रेंचाइजी के चेहरे मोहनलाल इसे पहले देखें और अपना फीडबैक दें. हालांकि, उस समय मोहनलाल छुट्टियों पर थे, जिसकी वजह से वे तुरंत फिल्म नहीं देख सके, लेकिन अजय के मुताबिक, दोनों के बीच लगातार बातचीत चल रही है और मोहनलाल बहुत जल्द इस फिल्म को देखने वाले हैं. दोनों का ये तालमेल बेहद खास है.

चार स्क्रिप्ट खारिज होने के बाद बनी बात

‘दृश्यम 3’ की स्क्रिप्ट के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने बताया कि ऐसी सस्पेंस थ्रिलर को लिखना सबसे मुश्किल काम होता है. टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि कहानी को दूसरे पार्ट के आखिर छोर से पूरी ईमानदारी के साथ आगे ले जाया जाए. उनका मकसद सिर्फ कोई नई मर्डर मिस्ट्री जोड़ना भर नहीं था. डायरेक्टर और राइटर्स ने कई तरह के अलग-अलग आइडिया पर गहन काम किया. लगभग चार स्क्रिप्ट को पूरी तरह खारिज करने के बाद ये फाइनल कहानी तैयार हो पाई, जिसमें ऑडियंस को हिला देने वाले कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

सही वक्त पर फ्रेंचाइजी को अलविदा

फ्रेंचाइजी को इसी पार्ट पर खत्म करने के फैसले पर अजय देवगन ने अपनी दिल की बात रखी. उन्होंने कहा कि वे इस सफर को एक बहुत बड़े और यादगार मुकाम पर लाकर रोकना चाहते हैं. अजय ने हाल ही में पूरी फिल्म देखी है और उनका पर्सनली ये मानना है कि ये तीसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ की तुलना में भी कहीं ज्यादा बेहतरीन बनकर उभरा है. उनका कहना है कि जब कहानी अपने सबसे हाई लेवल पर पहुंच जाए, तब उसे इज्जत के साथ वहीं खत्म कर देना ही सबसे सही और समझदारी भरा फैसला होता है. बता दें, इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES