SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विराट -अनुष्का की स्पिरिचुअल डेट : न VIP ट्रीटमेंट, न कोई शो-ऑफ! कीर्तन में राम-नाम का जपते दिखा कपल, Video Viral

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में मुंबई में एक स्पिरिचुअल कॉन्सर्ट में शामिल हुए. इस दौरान अनुष्का को भक्ति में पूरी तरह से लीन देखा गया. तो वहीं विराट अपने शांत मन से राम-नाम जपते हुए नजर आए.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 26, 2026, 08:47 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 09:18 AM IST
Image Credit: विराट कोहली- अनुष्का शर्मा वीडियो
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा बेहद शांत और लो-प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं. हाल ही में बी-टाउन का ये पावर कपल मुंबई में आयोजित अमेरिकन भक्ति-संगीत सिंगर कृष्ण दास के स्पिरिचुअल कॉन्सर्ट में शामिल हुआ. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों ही स्टार्स चकाचौंध से दूर भक्ति की धुनों में पूरी तरह डूबे नजर आए. जहां विराट शांत भाव से कीर्तन का आनंद ले रहे थे, तो वहीं अनुष्का पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भजनों का जाप करते हुए दिखीं. इस आध्यात्मिक शाम के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद खूबसूरत और सादगी से भरा ट्रेडिशनल अवतार चुना.

एक्ट्रेस ने एक वाइब्रेंट पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था, इस कुर्ता सेट पर बने फ्लोरल सिल्हूट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ, हमेशा की तरह विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ अपने सिग्नेचर सिंपल स्टाइल यानी कैजुअल टी-शर्ट और पैंट्स में काफी डैपर और कम्फर्टेबल नजर आए. अनुष्का ने अपने इस एथनिक सूट को मैचिंग पैंट्स और शिमरी सिल्वर मुकेश वर्क वाले दुपट्टे के साथ कैरी किया था.

मिनिमल एक्सेसरीज और एलिगेंट स्टाइलिंग

अनुष्का ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में स्पिरिचुअल बीड्स वाली चेन, एलिगेंट गोल्ड इयररिंग्स और क्लासिक कोल्हापुरी सैंडल्स पेयर किए. मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने इसे बहुत ही नेचुरल रखा. एक छोटी सी बिंदी, ग्लॉसी पिंक लिप्स, गालों पर हल्का सा ब्लश और सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर्स ने उनके पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना दिया. अगर अनुष्का के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वो लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया और सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं.

 

लीड एक्ट्रेस के तौर पर वो आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं. इसके बाद वो साल 2022 में फिल्म 'कला' में एक छोटे से कैमियो रोल में नजर आई थीं. पिछले कुछ सालों से अनुष्का ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने परिवार, बच्चों और पर्सनल लाइफ पर फोकस बनाया हुआ है.

 

लंदन में प्राइवेसी और मुंबई वापसी

2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधने वाले विराट और अनुष्का अब दो बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता हैं. पिछले कुछ समय से ये कपल लाइमलाइट से दूर लंदन में एक बेहद आम शांत जिंदगी बिता रहा है, जहां वो अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. फिलहाल विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली अपकमिंग वनडे सीरीज की तैयारियों के सिलसिले में मुंबई आए हुए हैं और इसी दौरान दोनों को मुंबई की इस सुरीली और आध्यात्मिक शाम का हिस्सा बनते देखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES