SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अजगर बना स्लाइडर: दुनिया के सबसे खतरनाक सांप को बच्चों ने बनाया फिसलपट्टी, Video देखकर डर गए लोग

इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे एक विशालकाय अजगर को स्लाइडिंग वाला झूला बनाकर खेल रहे हैं. इस खतरनाक खेल के दौरान आसपास खड़े बड़े लोग वीडियो बनाते नजर आए, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर भारी चिंता जताई जा रही है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 10, 2026, 12:09 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 12:23 PM IST
Image Credit: इंडोनेशिया में बच्चों ने खतरनाक अजगर को बनाया फिसलपट्टी (PC- X/@nexta_tv)
Join

एक खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो इंडोनेशिया से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. आम तौर पर लोग खतरनाक सांपों का नाम सुनते ही कोसों दूर भागते हैं, लेकिन इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे एक विशालकाय अजगर को अपना झूला और फिसलपट्टी बनाकर खेल रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि वहां मौजूद बड़े लोग बच्चों को रोकने के बजाय आराम से खड़े होकर इस खतरनाक खेल का वीडियो बना रहे हैं.

इंडोनेशिया का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरी दुनिया के लोगों को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना इंडोनेशिया की है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चे एक बहुत बड़े सांप के ऊपर चढ़कर खेल रहे हैं. बच्चे उस विशालकाय अजगर के शरीर को फिसलपट्टी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और मजे से नीचे स्लाइड कर रहे हैं. इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर @nexta_tv ने शेयर किया है.

वीडियो में नजर आने वाला यह सांप कोई आम सांप नहीं है. फुटेज को देखकर यह साफ पता चलता है कि यह एक रैटिकुलेटेड पाइथन यानी जालीदार अजगर है. यह दुनिया के सबसे लंबे और बड़े सांपों में से एक माना जाता है. हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता है, लेकिन इसकी ताकत इतनी खतरनाक होती है कि यह किसी भी इंसान को जकड़ कर पल भर में मौत के घाट उतार सकता है. ऐसे ताकतवर शिकारी के पास बच्चों का होना अपने आप में बहुत बड़ा खतरा है.

 

 

बड़ों की बेपरवाह हरकत

इस पूरे मामले में सबसे डरावनी बात यह है कि वहां मौजूद कोई भी बड़ा इंसान इस बात से चिंतित नहीं दिखा. बच्चे मजे से सांप के ऊपर चढ़ रहे थे, मिट्टी ढलान पर स्लाइड कर रहे थे और एक दूसरा बच्चा पास में खड़ा होकर सब देख रहा था. वहीं कुछ वयस्क लोग पास में ही खड़े होकर अपने फोन से इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे. उनके चेहरे पर जरा भी डर या बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिक्र नजर नहीं आ रही थी.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. दुनिया भर के यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि आखिर कोई अपने बच्चों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलौना समझकर कैसे खेल सकता है. कमेंट सेक्शन में लोग पेरेंटिंग और बड़ों की इस लापरवाही पर जमकर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो बच्चों के लिए किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकता था क्योंकि पाइथन का शरीर बहुत शक्तिशाली होता है.

डिस्क्लेमर: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद यूजर्स द्वारा दी गई कंटेंट पर आधारित है. मूल पोस्ट में किए गए दावों की Zee News इसके प्रमाणिकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES