विजय देवरकोंडा ने किया खुलासा: 15 बार आई लव यू बोलती हैं रश्मिका मंदाना, शादी से पहले किया था ये काम
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म रणबाली को लेकर ट्रेंड में हैं. वहीं कपल ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस विजय को दिनभर में 15 बार आई लव यू बोलती हैं. एक्टर ने बताया है कि आखिर मंदाना ऐसा क्यों करती हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म रणबाली को लेकर सुर्खियों में हैं. कपल शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं. विजय और रश्मिका हाल ही में शुभंकार मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आएं, इस दौरान कपल ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की है. रश्मिका और विजय ने अपनी लव स्टोरी और शादी के बाद की लाइफ पर बात की है. एक्टर ने बताया है कि रश्मिका उन्हें दिनभर में 10 से 15 बार लव यू बोलती हैं.
दिनभर में 10 से 15 बार बोलती हैं लव यू
इंटरव्यू में एक्टर ने बताया है कि रश्मिका उन्हें दिनभर में 10 से 15 बार लव यू बोलती हैं. उन्होंने बताया कि शादी के बाद अक्सर हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं. रश्मिका ने उन्हें बताया है कि यह बेहद जरूरी है. रश्मिका का कहना है कि प्यार का इजहार करना चाहिए.
शादी से पहले फोन में हसबैंड नाम से नंबर किया सेव
विजय ने इंटरव्यू में बताया है रश्मिका ने शादी से लगभग 6 महीने पहले ही फोन में उनका नंबर हसबैंड नाम से सेव किया था. इसके बाद एक्ट्रेस बोलती है कि इनको लग कि अब तो शादी करने पड़ेगा. विजय रश्मिका को सही करते हुए बोलते हैं मैं शादी करना चाहता था. मैं दिल से शादी करना चाहता था. वहीं विजय ने बताया उन्होंने अपने फोन में रश्मिका का नंबर राशि नाम से सेव किया हुआ है.
16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
रश्मिका और विजय जल्द ही फिल्म रणबाली में नजर में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन राहुल सांक्रित्यायन ने किया है. यह फिल्म पीरियड ड्रामा पर बनी हैं. फिल्म 16 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. फिल्म को टी-सीरीज और माइथ्री मूवी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. रणबाली फिल्म में शादी के बाद पहली बार रश्मिका और विजय एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे.
फरवरी में की थी शादी
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर के पास आईटीसी मेमेंटोस रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. कपल ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी. 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में उनका वेडिंग रिसेप्शन था.
रश्मिका मंदाना की हिट फिल्में
रश्मिका मंदाना ना केवल साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है, बल्कि उन्होंने हिंदी फिल्म में भी अपना नाम कमाया है. उनकी साउथ हिट फिल्मों की बातकरें तो गीता गोविंदम और पुष्पा दा राइज उनकी सुपरहिट फिल्म है. वहीं बॉलीवुड में उनकी एनिमल और छावा फिल्म सुपरहिट रही हैं.